अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कोरबा – आईपीएल मैच में सट्टा खिलवा रहे दाे युवकाें काे पुलिस ने किया गिरफ्तार, माैके से लाखो की सट्टा-पट्टी बरामद

On: October 9, 2021 5:55 AM
Follow Us:

माैके से 2 लाख 11500 रुपए की सट्टा-पट्टी और 35 हजार रुपए नकद बरामद किया। प्रयुक्त एलईडी टीवी और 2 माेबाइल जब्त

(रिपोर्टर पुष्पेन्द्र श्रीवास वायरलेस न्यूज़ कोरबा )। शहर के लक्ष्मणबन तालाब में घर काे कंट्राेल रूम बनाकर एलईडी टीवी पर लाइव आईपीएल मैच चलाकर सट्टा खिलवा रहे दाे युवकाें काे काेतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। माैके से 2 लाख 11500 रुपए की सट्टा-पट्टी और 35 हजार रुपए नकद बरामद किया। प्रयुक्त एलईडी टीवी और 2 माेबाइल जब्त किया गया।

सिटी काेतवाली टीआई सनत साेनवानी ने बताया कि अवैध काराेबार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कार्रवाई की गई है। दरअसल शहर के संजय नगर में आईपीएल मैच में सट्टा चलने की सूचना मिली थी। इसकी तस्दीक कराने पर लक्ष्मणबन तालाब निवासी निखिल सिंह द्वारा घर में संजय नगर निवासी सुमीत लानवानी के साथ सट्टा खेलवाने की पुष्टि हुई। इसके आधार पर गुरुवार रात कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने निखिल सिंह के घर पर छापा मारा, जहां कमरे में एलईडी टीवी में आईपीएल मैच देखकर माेबाइल पर बातचीत करते हुए सट्टा खेलवाते निखिल और सुमीत पकड़े गए। माैके से काॅपी में लिखा गया 2 लाख 11500 रुपए की सट्टा-पट्टी और 35 हजार रुपए नकद मिले। पूछताछ करने पर उन्हाेंने क्रिकेट सट्टा खिलाना स्वीकार किया। पुलिस ने प्रयुक्त एलईडी टीवी, सेटअप बाक्स समेत 2 माेबाइल जब्त कर लिया। आराेपियाें के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की गई।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment