अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कोरबा .कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने भैंसमा के आदिवासी बालक-बालिका आश्रम छात्रावासों का किया निरीक्षण

On: December 22, 2021 2:37 PM
Follow Us:

विद्यार्थियों का बढ़ाया हौसला, मन लगाकर पढ़ने किया प्रोत्साहित
पुष्पेंद्र श्रीवास. वायरलेस न्यूज़ कोरबा 22 दिसंबर 2021/कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने आज विकासखण्ड करतला के ग्राम पंचायत भैंसमा में स्थित आदिवासी बालक-बालिका आश्रम और छात्रावासों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आश्रम छात्रावासों में विद्यार्थियों को दिए जा रहे सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी मौके पर मौजूद हॉस्टल अधीक्षक-अधीक्षिकाओं से ली। कलेक्टर ने आश्रम-छात्रावासों में रहकर पढ़ रहे विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई के बारे में भी पूछा। पढ़ाई में बच्चों की स्थिति बेहतर जानकर कलेक्टर ने सभी बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ने तथा आगे बढ़ने की समझाईश दी। कलेक्टर श्रीमती साहू ने भैंसमा के प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या आश्रम और प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास में पहुंचकर अधीक्षिका से आश्रम में रहने वाली बालिकाओं की संख्या और उनकी शिक्षा और सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधीक्षिका से बालिकाओं के लिए खाने-पीने की सुविधा, आश्रम में सुरक्षा के लिए गार्ड तथा सीसीटीवी कैमरों के बारे में भी पूछा। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नूतन कंवर, एसडीएम कोरबा श्री हरिशंकर पैंकरा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

कलेक्टर श्रीमती साहू ने आश्रम छात्रावासों में विद्यार्थियों के लिए बिस्तरों की सुविधा, पीने के पानी की सुविधा, साफ-सफाई, शौचालय आदि के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने बालक-बालिकओं को आश्रम छात्रावासों में रहने के लिए प्रदान किए जा रहे बेहतर इंतजामों के लिए छात्रावास अधीक्षक-अधीक्षिकाओं की तारीफ भी की। कलेक्टर ने स्मृति स्वरूप बच्चों तथा पूरे स्टाफ के साथ फोटो भी खिंचाई। कलेक्टर श्रीमती साहू ने भैंसमा के प्री-पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास में पहुंचकर कक्षा आठवीं के छात्र रमेश कुमार से बात की। उन्होंने बालक रमेश से हॉस्टल में दिए जा रहे रहने और पढ़ने की सुविधाओं सहित खेलकूद के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को ध्यान लगाकर पढ़ने और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कलेक्टर श्रीमती साहू ने छात्रावास के कमरों में जाकर विद्यार्थियों के रहने की सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने मरम्मत के लायक छत और दीवारों का मरम्मत करवाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने छात्रावास में अतिरिक्त कमरों की आवश्यकता केे बारे में जानकारी ली। उन्होंने छात्रावास परिसर में बाउण्ड्री वॉल के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment