अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कोरबा पाम मॉल के ओएमसी बार से हो रहा शहर का माहौल खराब,आज बार में छात्रों, युवा कांग्रेसियों और बाउंसरों के बीच हुई मारपीट

On: January 3, 2022 12:11 PM
Follow Us:

पुष्पेन्द्र श्रीवास। जिस प्रकार आए दिन पाम मॉल के ओएनसी बार में मारपीट की घटनाएं घट रही है जिसमें कोरबा की युवा पीढ़ी की संलिप्तता बार-बार सामने आ रही है जिससे कोरबा शहर का माहौल तो खराब ही रहा है वही कोरबा के नव युवा पीढ़ी पर इस बार के खुलने के बाद उनके भविष्य पर खतरा मंडरा रहा है जिसमें युवा युवतियां भी शामिल हैं । वही युवतियों के शामिल होने के कारण हमारी संस्कृति पर भी इसका भयानक असर हो रहा है । जो हमारे देश की संस्कृति के खिलाफ है ।

आज रविवार देर शाम फिर जमकर बवाल मचा। यहां न्यू ईयर की पार्टी सेलिब्रेट करने सेंट जेवियर स्कूल के नाबालिग विद्यार्थी पहुंचे थे। बार में ही युवा कांग्रेस नेता सांसद प्रतिनिधि के कार्यकर्ता भी पार्टी मना रहे थे। रात करीब 9 बजे बिल भुगतान को लेकर युवा कांग्रेस से जुड़े लोगों ने काउंटर पर आपत्ति दर्ज कराई। पेमेंट ज्यादा लेने को लेकर जब बात बढ़ी तो सेंट जेवियर के विद्यार्थियों ने भी इसका समर्थन कर कहा कि हम लोगों से भी ज्यादा पेमेंट लिया गया था और अक्सर ऐसा ही करते हैं। इससे पहले इन छात्रों का विवाद नाश्ते की प्लेट गिर जाने को लेकर ओएनसी की महिला कर्मचारी से हो गया था। इस आपत्ति और कहा-सुनी के मध्य युवा कांग्रेस नेता से जुड़े युवकों का काउंटर पर मौजूद कर्मचारियों से जमकर विवाद शुरू हो गया और इसी विवाद व मारपीट में सेंट जेवियर स्कूल के लड़के भी शामिल हो गए। 3 पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट से माहौल तनावपूर्ण हो गया और बाउंसरों ने भी छात्रों व युवकों पर अपने हाथ साफ किये। इस बीच मौके पर युवा कांग्रेस नेता सांसद प्रतिनिधि को बार में बुलाया गया। बार संचालक ने सेंट जेवियर स्कूल के प्रिंसिपल को भी मौके पर बुलाया और सारी जानकारी दी। प्रिंसिपल भी ओएनसी में पहुंचे थे व घटनाक्रम की जानकारी ली। इधर हंगामा मचने की खबर पुलिस तक पहुंची तो सीएसईबी चौकी पुलिस ने यहां पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया। मार खाए लड़कों को लेकर पुलिस चौकी पहुंचने के बाद इन्हें मुलाहिजा के लिए अस्पताल भेजा गया। मुलाहिजा के बाद रिपोर्ट पर आवश्यक कार्रवाई करने की बात चौकी प्रभारी एसआई नवल साव ने कही है।
ज्ञात हो कि पिछले दिनों 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन यहां विदेशी नागरिकों ने बार में बवाल मचाया था और मारपीट की घटना हुई थी। इसके दूसरे दिन रात करीब 12:30 बजे एक कॉलेज छात्रा के साथ भी मारपीट की घटना को मॉल के बाहर अंजाम दिया गया था। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने इन दोनों मामलों की जांच के निर्देश दिए हैं। जांच अभी कहां तक पहुंची है यह तो अधिकारी ही बताएंगे लेकिन जांच रिपोर्ट और किसी तरह की कार्रवाई की अनुशंसा से पहले ही एक बार फिर बवाल मच गया। गंभीर बात यह है कि ओएनसी में बालिगों के साथ-साथ अब नाबालिग भी पहुंचने लगे हैं। कहीं ना कहीं युवा और युवतियों के लिए यह बार में सेलिब्रेट की परंपरा व संस्कृति परेशानी का सबब बनती दिख रही है। अमन पसंद लोगों ने समय रहते उचित कदम उठाने की अपेक्षा जिला प्रशासन से जाहिर

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment