गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सुनीता की मिला गोल्ड मेडल
रायगढ़।(वायरलेस न्यूज) बिलासपुर स्थित गुरु घसीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में बुधवार को 11 वां दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपराष्ट्रपति जगदीश सिंह धनखड़ रहे। इस शानदार आयोजन में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और तमाम वरिष्ठ नेता और अधिकारी मौजूद रहे। इस समारोह में न सिर्फ विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ा, बल्कि एक होनहार बेटी ने भी सबका ध्यान खींच लिया।
पुसौर ब्लॉक के नवापारा ब की रहने वाली सुनीता प्रधान को उनके एम एस सी (बायो टेक्नोलॉजी) वर्ष 2022 – 2023 के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। सुनीता के पिता ध्रुव कुमार प्रधान और माता दुर्ल्लभी प्रधान ने अपनी बेटी की उपलब्धि पर गर्व महसूस किया। बचपन से ही पढ़ाई में तेज सुनीता ने गुरु घसीदास विश्वविद्यालय से एमएससी की डिग्री हासिल की और अपनी मेहनत और लगन से गोल्ड मेडल हासिल किया है,वर्तमान में सुनीता प्रधान भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान (आई आई टी) मद्रास में अध्ययन कर रही हैं।
सुनीता की सफलता ने यह साबित कर दिया कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती, और अगर मन में ठान लिया जाए तो हर मुश्किल राह आसान हो जाती है। अपनी मेहनत, समर्पण और मेहनत से सुनीता ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे इलाके का नाम रोशन किया है। उन्होंने यह भी संदेश दिया कि छोटे-छोटे गांवों से भी अगर किसी में जज्बा और लगन हो, तो वह बड़े से बड़े लक्ष्य को भी हासिल कर सकता है।
इस शानदार अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई दी और भविष्य के लिए उनके उज्जवल मार्गदर्शन की कामना की।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो








