अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

मनोज द्विवेदी बने मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश निर्वाचन अधिकारी 31 मार्च — 1 अप्रैल को मुरैना में आयोजित होगा दो दिवसीय महा अधिवेशन

On: January 17, 2025 4:56 PM
Follow Us:

मनोज द्विवेदी बने मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश निर्वाचन अधिकारी

31 मार्च — 1 अप्रैल को मुरैना में आयोजित होगा दो दिवसीय महा अधिवेशन

अनूपपुर / भोपाल / ( वायरलेस न्यूज) वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुमार द्विवेदी को मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रदेश निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। संघ के कार्यकारी महा सचिव सत्य नारायण वैष्णव ने पत्र जारी करके इसकी विधिवत घोषणा की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री वैष्णव ने इस आशय का पत्र जारी कर घोषणा की कि मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी वरिष्ठ वकील साथी संदीप शर्मा के निर्देश पर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया जा रहा है। 31 मार्च से 1 अप्रैल 2025 को मुरैना में आयोजित होने वाले त्रिवर्षीय एवं दो दिवसीय महाधिवेशन में ही संगठन के निर्वाचन होना है। निर्वाचन प्रक्रिया को पूरा करने में श्री शर्मा का आप सहयोग करेंगे।
इस कार्य को विधिवत संपन्न करने हेतु आपके लिए एक सहयोगी साथी रामगोपाल बंसल को भी श्री शर्मा ने सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए जाने संबंधी मुझे निर्देश दिए हैं।
यहाँ यह विशेष उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ पत्रकारों के हित में कार्य करने वाला प्रदेश का एकमात्र सबसे बड़ा और सबसे मजबूत जमीनी संगठन है। प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के नेतृत्व में विगत माह सदस्यता अभियान पूर्ण होने के बाद प्रदेश के सभी जिलों में नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन किया जा चुका है। एक – दो दिन में संभागीय कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा। इसके पश्चात मुरैना में 31. मार्च – 1 अप्रैल 2025 को त्रिवर्षीय दो दिवसीय महा अधिवेशन के आयोजन के साथ प्रदेश अध्यक्ष हेतु निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिये श्री द्विवेदी को मध्यप्रदेश का निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। दैनिक कीर्तिक्रांति के स्थानीय संपादक एवं एक्सप्रेस मीडिया सर्विस के जिला ब्यूरो श्री द्विवेदी संघ के अनूपपुर जिला महा सचिव,अनूपपुर जिलाध्यक्ष, शहडोल संभागीय अध्यक्ष , प्रदेश सचिव, प्रदेश उपाध्यक्ष , मप्र अध्यक्ष मण्डल के प्रदेश सह – संयोजक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। श्री द्विवेदी को प्रदेश निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किये जाने पर सभी प्रदेश पदाधिकारियो, संभाग एवं जिलों में कार्यरत श्रमजीवी पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हे शुभकामनाएँ प्रदान किया है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

वर्ल्ड टाइगर डे पर विशेष:- सफेद बाघ का बच्चा जिसकी संतान है उस “मोहन” की कहानी (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज संपादक की कलम से)

शहरी भारत को भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में केंद्र के बड़े कदम: पीएम आवास, जल सुरक्षा और सतत विकास पर फोकस*

आशीष कुमार दास इंफोसिस के अगले सीईओ होंगे, वे 1 अप्रैल 2027 से पूर्णकालिक सीईओ और एमडी होंगे

नियम — कानून ना मानने वालों का कैसा संवैधानिक अधिकार !!! नाबालिग से बलात्कारियों की सजा फांसी तय हो (मनोज कुमार द्विवेदी)

छत्तीसगढ़ की वैश्विक अस्मिता की नायिका : तीजन बाई (श्रद्धांजलि)

आषाढ़ मास के प्रथम दिवस रामगढ़ की पहाड़ी में विश्व की प्राचीनतम नाट्यशाला जहां महाकवि कालीदास ने “मेघदूत” की रचना के साथ मंचन भी किया था!

Leave a Comment