(विशाल सिंह वायरलेस न्यूज़) विकासखंड फरसाबहार के पंडरीपानी के उद्यान विभाग के कार्यालय में शौचालय भवन नहीं होने से यहां के कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। स्वच्छता के नाम पर गांव-गांव, घर-घर शौचालय का निर्माण किया है पर अभी भी कई शासकीय कार्यालय शौचालयविहीन हैं। धान बिक्री के बाद किसानों का आना-जाना कार्यालय में होगा।
इस कार्यालय से आसपास के 56 गांव के हजारों किसान जुड़े हैं,जो खरीफ की खेती के बाद बागवानी करते हैं। बागवानी से संबंधित सलाह, सरकारी योजनाओं की जानकारी व लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। पूरे परिसर में कहीं भी शौचालय नहीं होने से बाहर से पहुंचे लोगों को भी दिक्कत हाेती है। यहां पदस्थ कर्मचारियों का कहना है कि शौचालय को लेकर वे विधायक से लेकर सांसद तक मांग रख चुके हैं। पर अबतक कुछ नहीं हो पाया।
छत से गिर रहा प्लास्टर झांक रही सरिया
किसानों के लिए अहम इस कार्यालय भवन की स्थिति भी बेहद जर्जर हो चुकी है। छत के प्लास्टर गिर रहे हैं और भवन को मरम्मत की जरूरत है। इसके लिए भी विभागीय कर्मचारियों ने कई बार विभागीय अधिकारी व जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखा है।
कोई फंड नहीं मिला
जर्जर भवन व शौचालय नहीं होने के संबंध में विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। हमारे यहां कोई फंड नहीं है जिससे मरम्मत व निर्माण कार्य हो सकें।”
-एसपी राठिया, उद्यान अधीक्षक।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो






