अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में खिलाडिय़ों ने किया जिले का नाम रोशन
उच्च शिक्षामंत्र उमेश पटेल ने विजयी खिलाडिय़ों को किया पुरस्कृत
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 5 रजत व 4 कांस्य सहित जीते 12 पदक

On: January 11, 2023 6:56 PM
Follow Us:

छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में खिलाडिय़ों ने किया जिले का नाम रोशन
उच्च शिक्षामंत्र उमेश पटेल ने विजयी खिलाडिय़ों को किया पुरस्कृत
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 5 रजत व 4 कांस्य सहित जीते 12 पदक


रायगढ़, 11 जनवरी2023/ छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के अंतिम चरण की राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धा में रायगढ़ के खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। विभिन्न श्रेणियों में जिले के खिलाडिय़ों ने 3 स्वर्ण और 5 रजत और 4 कांस्य सहित कुल 12 पदक जीते। समापन समारोह में विजेता खिलाडिय़ों को उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल ने पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने सभी विजयी खिलाडिय़ों को उनकी इस उपलब्धि के लिए जिला प्रशासन की ओर से बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता रायपुर में 8 से 10 जनवरी तक आयोजित की गई। इसमें रायगढ़ जिले से 85 खिलाडिय़ों का दल शामिल हुआ। ये खिलाड़ी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता से क्वालीफाई कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हुए।
गौरतलब है कि छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक की स्पर्धाएं 6 स्तर पर आयोजित की गई। पहले राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर स्पर्धा हुई। जिसके पश्चात जोन स्तर फिर विकासखंड उसके बाद पश्चात जिला, संभाग और अंतिम में राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। प्रतियोगिता ग्रामीण और नगरीय निकाय दोनों में आयोजित की गई। छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक मे 14 खेलों में प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गईं। जिसमें गिल्ली-डंडा, लंगड़ी दौड़, पि_ूल, संखली, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बांटी (कंचा), गेड़ी दौड़, फुगड़ी, भौंरा, 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, बिल्लस स्पर्धा का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 3 वर्गो में आयोजित की गई। छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में आयु वर्ग को तीन भागों में बांटा गया था। जिसमें पहला 18 वर्ष की आयु तक, दूसरा 18 से 40 वर्ष की आयु तक वहीं तीसरा 40 वर्ष से अधिक आयु तक इस प्रतियोगिता में महिला और पुरुष दोनों वर्ग के प्रतिभागी शामिल हुए।
इन खिलाडिय़ों ने जीते पदक
लंगड़ी दौड़ प्रतियोगिता-पुरूष 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में रामकुमार चौहान एवं शिव कुमार चौहान द्वितीय रहे तथा महिला 18 से 40 आयु वर्ग में सुनीता यादव एवं कांता यादव तृतीय स्थान पर रही। इसी तरह भौंरा प्रतियोगिता महिला 18 से 40 आयु वर्ग में राजकुमारी खलखो द्वितीय एवं 40 वर्ष से अधिक आयु पुरूष वर्ग में हेतराम पटेल द्वितीय रहे। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता महिला 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में कविता चौहान द्वितीय, गिल्ली डंडा प्रतियोगिता महिला 18 से 40 आयु वर्ग में अनुपा लकड़ा, वंदना लकड़ा, संगीता कुजूर, खुशबू लकड़ा एवं माधुरी लकड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बांटी प्रतियोगिता महिला 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग में खुशबू भगत, सानिया चौहान, गगस्ती तिर्की एवं धात्री बेहरा-प्रथम, संखली प्रतियोगिता महिला 40 से अधिक आयु वर्ग में पदमिनी, सुनीता, हेमलता, जेमा, जीवन, सुलोचना एवं रामकुंवर द्वितीय रही। खोखो प्रतियोगिता पुरूष 18 से 40 आयु वर्ग में सरोज, घनश्याम, पंजाब, सूरज, सनत एवं मनोज, टिकेश्वर, गणेशराम, सुदामा, संजय, संतोष भोय एवं श्रीकांत प्रधान तृतीय एवं महिला 40 से अधिक आयु वर्ग में नमिता गुप्ता, जमुना कापड़ी, सेतमती पाव, संतोषिनी गुप्ता, विलासिनी सरल, मस्ताना सरल, कविता चौहान, पुष्पा चौहान, सिंधुलता एवं विनीता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रस्साकसी प्रतियोगिता पुरूष 18 से 40 आयु वर्ग में रूपी कुजूर, राजेश, संजीव, मुन्ना, अजय, विनय कुमार, सुनील, वकील एवं बव्यानुस तीसरे स्थान पर रहे एवं 40 से अधिक आयु वर्ग में रामकुमार पटेल, कन्हैया पटेल, गोपी पटेल, मोतीलाल चौधरी, जीवन पाव, हितेश्वर प्रधान, भुजबल यादव, कैलाश प्रधान एवं रानू (रोहित)पटेल प्रथम स्थान पर रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment