अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

जेएसपीएल में सुरक्षा पहली प्राथमिकताः डी. के. सरावगी

On: March 5, 2022 12:24 PM
Follow Us:

0 उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस
0 पूरे सप्ताह होंगे विविध आयोजन

रायगढ़. (वायरलेस न्यूज़) ‘जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड में सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है। कंपनी जीरो हार्म के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है।‘ उपरोक्त उद्गार जेएसपीएल के सीओओ छत्तीसगढ़ दिनेश कुमार सरावगी ने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर संयंत्र में आयोजित समारोह में व्यक्त किए। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों के साथ सुरक्षा रैली में भाग लेकर ‘सेफ्टी फर्स्ट‘ का संदेश दिया। संयंत्र के सुरक्षा विभाग द्वारा आगामी एक सप्ताह तक विविध आयोजन कर सुरक्षा जागरूकता का प्रसार किया जाएगा।

51वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस जेएसपीएल में उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह 8 बजे संयंत्र परिसर स्थित पोलो मैदान में सीओओ छत्तीसगढ़ डी.के. सरावगी सहित सभी विभागों के प्रमुख एवं अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में जुटे। यहां से सुरक्षा जागरूकता रथ के साथ रैली के रूप में उन्होंने पोलो मैदान से पुराने क्लब हाउस मैदान तक की दूरी तय की। यहां सुरक्षा रैली, सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। श्री सरावगी ने मैदान में सुरक्षा ध्वज फहराते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के तहत अगले एक सप्ताह तक निरंतर चलने वाले जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला का उद्घाटन किया। अपने उद्बोधन में श्री सरावगी ने सुरक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए इसके लिए सर्वोत्तम संसाधनों के प्रयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जेएसपीएल में हमेशा से सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती रही है।

औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के प्रमुख जितेन्द्र परिदा ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयोजन की कड़ी में पिछले एक महीने से विभिन्न विभागों के बीच ऑनलाइन सुरक्षा प्रश्नोत्तरी, भाषण, कविता, पोस्टर, स्लोगन आदि स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। इस सप्ताह अंतर विभागीय प्रतियोगिताओं के साथ ही कंपनी परिसर में निवासरत घरेलू महिलाओं के लिए भी विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। परिसर के साथ ही आसपास के गांवों में भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितों ने सुरक्षा शपथ ली। अतिथियों ने सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ अगले 7 दिनों तक संयंत्र के सभी विभागो एवं कॉलोनियों में सुरक्षा के संबंध में जागरूकता के प्रसार के लिए भ्रमण करेगा। इस दौरान सभी विभाग प्रमुखों के साथ बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी एवं श्रमिक उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment