अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

डेढ़ करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त – चार ट्रेलर, एक कार और चार मोबाइल बरामद जिले में नाकेबंदी, ओडिशा के हमीरपुर से खेत में छिपाए ट्रेलर वाहन पुलिस ने की बरामद

On: August 19, 2025 2:44 PM
Follow Us:

डेढ़ करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त – चार ट्रेलर, एक कार और चार मोबाइल बरामद जिले में नाकेबंदी, ओडिशा के हमीरपुर से खेत में छिपाए ट्रेलर वाहन पुलिस ने की बरामद

मुख्य आरोपी अमन गोस्वामी समेत सात अपराधी सलाखों के पीछे

रायगढ़* । वायरलेस न्यूज नेटवर्क। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के कुशल मार्गदर्शन में तमनार पुलिस ने ट्रेलर लूटपाट की घटना का महज़ 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चार

ट्रेलर वाहन, एक कार और मोबाइल फोन समेत कुल डेढ करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने पुलिस कंट्रोल रूम में मामले का खुलासा करते हुए प्रेस वार्ता में पत्रकारों को बताया कि प्रकरण में प्रार्थी संजय पटेल निवासी रायगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसने मई 2025 में एसबीआई कोरबा शाखा से ऑक्शन में चार ट्रेलर वाहन CG 12 BQ 0369, CG 12 BQ 0371, CG 12 BQ 0372, CG 12 BQ 0373 खरीदे थे, जो वर्तमान में सुगोई ट्रांसपोर्ट में परिचालित थे। दिनांक 18 अगस्त की रात ट्रेलर क्रमांक CG 12 BQ 0371 को अज्ञात बदमाशों ने तमनार क्षेत्र के हुकराडीपा के पास से लूट लिया और चालक एम.डी. जुबेर व अन्य ड्राइवरों के साथ मारपीट कर उनके मोबाइल भी छीन लिए। जांच में पाया गया कि घटना का मुख्य षड्यंत्रकारी पूर्व वाहन स्वामी अमन गोस्वामी ही था, थाना तमनार में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 170/2025 धारा 309(4),309(6) BNS के तहत अपराध कायम कर आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने टीआई कमला पुसाम के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर तत्काल जिले में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू की और ओडिशा तक दबिश दी। कार्रवाई के दौरान ओड़िशा हमीरपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास खेत में छिपाए गए चारों ट्रेलर बरामद कर लिये गए। पुलिस की दबिश में अमन गोस्वामी सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी स्विफ्ट कार और कैम्पर वाहन में सवार होकर आए थे और सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों की संख्या 5 से अधिक होने पर धारा 310 (2) BNS जोड़ी गई है । आरोपियों के मेमोरेन्डम पर चार ट्रेलर वाहन कीमत 1.5 करोड़ रुपये, चार मोबाइल कीमत 24 हजार रुपये और एक स्विफ्ट कार कीमत 6 लाख रुपये सहित कुल 1 करोड़ 56 लाख 24 हजार रुपये की संपत्ति बरामद की गई। पुलिस अधीक्षक श्री ‍दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम मार्गर्देशन पर इस बड़ी सफलता में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक नरसिंह नाथ यादव, सुरूति सिदार, प्रधान आरक्षक देव प्रसाद राठिया, बनारसी लाल सिदार, हेम प्रकाश सोन, अनूप कुमार कुजूर, आरक्षक पुष्पेंद्र सिदार, पुरुषोत्तम सिदार, डोलनारायण सिदार, सनत कुमार कंवर, आनंद कुजूर, अमरदीप एक्का और ईमानवेल कुजूर की सराहनीय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी–अमन गोस्वामी पिता नारद गोस्वामी, 28 वर्ष, निवासी कुसमुण्डा गेवरा बस्ती, कोरबा
नारद गोस्वामी पिता स्व. शंकर गोस्वामी, 57 वर्ष, निवासी कुसमुण्डा गेवरा बस्ती, कोरबा
जितेन्द्र गिरी पिता आनंद गिरी, 38 वर्ष, निवासी बाजीपाली, जिला सुंदरगढ़ (ओडिशा)
मनीष प्रकाश केंवट पिता ओमप्रकाश केंवट, 28 वर्ष, निवासी शिलादेही, जिला जांजगीर-चांपा
लेखराम केंवट पिता छेदीलाल केंवट, 24 वर्ष, निवासी केशला, जिला जांजगीर-चांपा
रामरतन पटेल पिता मोनोलाल पटेल, 27 वर्ष, निवासी मोहाडीह, जिला जांजगीर-चांपा
कुंजराम पटेल पिता मकरम पटेल, 30 वर्ष, निवासी शिलादेही, जिला जांजगीर-चांपा
दो अन्य फरार

बरामद संपत्ति
चार ट्रेलर वाहन (1,50,00,000 रुपये), चार मोबाइल फोन (24,000 रुपये), एक स्विफ्ट डिजायर कार CG 12 AP 1298 (6,00,000 रुपये), कुल मूल्य 1,56,24,000 रुपये।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment