अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

डॉ.एस.भारतीदासन ने आयुक्त जनसम्पर्क और मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ संवाद का पदभार ग्रहण किया

On: June 7, 2021 6:41 PM
Follow Us:

रायपुर(वायरलेस न्यूज़ 7 जून 2021) डॉ.एस.भारतीदासन ने आज नवा रायपुर में जनसम्पर्क संचालनालय के आयुक्त-सह-संचालक तथा छत्तीसगढ़ संवाद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। इसके पहले उन्होंने महानदी भवन मंत्रालय में विशेष सचिव मुख्यमंत्री, विशेष सचिव कृषि विभाग (उद्यानिकी, मत्स्य पालन, दुग्धपालन, गौठान का स्वतंत्र प्रभार), नोडल अधिकारी नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी एवं छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना का पदभार भी ग्रहण किया।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2006 बैच के अधिकारी डॉ.एस.भारतीदासन इसके पूर्व राजधानी रायपुर सहित सूरजपुर और जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर के पद पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के संचालक, प्रबंध संचालक मार्कफेड तथा अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है।
डॉ.एस.भारतीदासन ने जनसम्पर्क विभाग तथा छत्तीसगढ़ संवाद के अधिकारियों से बैठक लेकर परिचय प्राप्त किया और विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग के संयुक्त सचिव और अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ संवाद श्री उमेश मिश्रा, जनसम्पर्क संचालनालय के अपर संचालक श्री जे.एल.दरियो, श्रीमती जमुना सांडिया और श्री उमेश मिश्रा, संयुक्त संचालक श्री संजीव तिवारी, श्री आलोक देव, श्री संतोष मौर्य सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment