अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

तमनार के ग्राम कसडोल में सम्पत्ति विवाद में भतीजे ने बड़े पिता पर टांगी से किया वार…

On: May 13, 2022 7:08 PM
Follow Us:

आहत का के.जी.एच. में निधन, आरोपी को तमनार पुलिस ली हिरासत में

*रायगढ़* । आज दिनांक 13/05/2022 के सुबह ग्राम कसडोल का कोटवार केशव साहू (उम्र 36 वर्ष) थाना तमनार आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके पड़ोस में गंगाराम साहू का मकान है । गंगाराम साहू तीन भाई हैं, सबसे बड़ा गंगा साहू है, उससे छोटा ठंडा राम जो फौत हो गया है और सबसे छोटा जगदीश साहू है जिसके दो लड़का और दो लड़की है । गंगाराम साहू का पत्नी, बच्चे नहीं है, इस कारण जगदीश का छोटा बेटा सुधेश्वर साहू उसका देखभाल करता है जिस पर गंगाराम साहू सुधेश्वर साहू के नाम अपनी सारी संपत्ति को सौंप दिया था । इसी रंजिश को लेकर जगदीश का बड़ा लड़का हितेश्वर साहू, गंगा राम साहू को हमेशा झगड़ा विवाद करता था । आज दिनांक 13/05/022 के सुबह पड़ोसी बताएं कि सुबह करीब 8:00 बजे गंगा राम साहू के आंगन में उसका बड़ा भतीजा हितेश्वर साहू गंगाराम को धारदार तकिया से दाहिने कनपटी के पास मारकर चोट पहुंचाया है । गंगाराम को काफी चोट है, काफी खून निकल रहा है । तब जाकर गंगाराम के घर पहुंच कर देखे, गंगा राम साहू सुधेश्वर साहू के नाम सारी संपत्ति को सौंप देने के रंजिश को लेकर हितेश्वर साहू गंगाराम को गाली गलौज कर हत्या करने के आशय से टंगिया से मारकर गंभीर चोट पहुंचाया है । आहत को डायल 112 वाहन द्वारा सीएचसी तमनार ले जाकर भर्ती कराया गया जहां से उसे केजीएच रायगढ़ रिफर किया गया । कोटवार केशव साहू के रिपोर्ट पर थाना तमनार में आरोपी हितेश्वर साहू के विरूद्ध अपराध क्रमांक 107/2022 धारा 294, 506, 307 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर थाना तमनार से पुलिस टीम आरोपी पतासाजी के लिये ग्राम कसडोल पहुंची, आरोपी की पतासाजी कर आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया है । आहत गंगा राम साहू के KGH में फौत होने की जानकारी प्राप्‍त हुई है । आरोपी को कल न्यायिक रिमांड पर भेजा जावेगा ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment