अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

तमनार में गैस कटर से शटर काटकर ज्वेलरी शॉप में लाखो की चोरी

On: January 10, 2021 5:29 PM
Follow Us:

चोरी की सूचना पर तमनार पुलिस एवं पुलिस डॉग द्वारा मौके पहुँचे
रायगढ(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ ) ग्राम पडिगांव थाना तमनार निवासी शिशुपाल साहू पिता स्व. धनाउराम साहू (उम्र 43 वर्ष) आज दिनांक 10.01.2021 की सुबह थाना तमनार में उसकी ज्वेलरी शॉप में चोरी की रिपोर्ट कराया गया है ।

रिपोर्टकर्ता ने बताया कि तमनार में निलांबर साहू के मकान को किराये में लेकर वर्ष 2001 से “गीता ज्वेलर्स” खोल रखे हैं । प्रतिदिन की भांति दिनांक 09/01/.2021 के रात दुकान बंदकर घर चले गये थे । आज सुबह करीब 09.00 बजे दुकान आकर देखे तो कोई अज्ञात चोर 09-10 जनवरी की दरम्यानी राम दुकान के शटर को गैस कटर से काटकर दुकान अंदर रखे लोहे के तिजोरी को तोडकर सोने चांदी के जेवर जिसमें सोने का झुमका, लटकन, इयरिंग, लाकेट, मंगलसूत्र तथा चांदी का पायल, मंगल सूत्र, चेन, बिछिया, हाफ कर्धन इत्यादि जुमला कीमत करीबन 4 से 5 लाख रूपये तक का चोरी कर ले गया था । अज्ञात चोर दुकान अंदर लगे सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर भी ले गये हैं । चोरी की सूचना पर तमनार पुलिस एवं पुलिस डॉग द्वारा मौके का मुआयना किया गया है । एसडीओपी धरमजयगढ़ के नेतृत्व में माल मुल्जिम की पतासाजी हेतु टीम का गठन किया गया है । चोरी की रिपोर्ट पर थाना तमनार में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 06/2021 धारा 457, 380 IPC कर विवेचना की जा रही है ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment