अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

तरूण प्रकाश ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण किया

On: January 1, 2025 5:33 PM
Follow Us:

*श्री तरूण प्रकाश ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण किया*

बिलासपुर:- (वायरलेस न्यूज 01 जनवरी, 2025)

आज दिनांक 01 जनवरी 2025 को श्री तरूण प्रकाश ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के पद पर पदभार ग्रहण किया । इस नियुक्ति से पहले वे रेलवे बोर्ड में प्रधान कार्यकारी निदेशक (सिग्नल एवं दूरसंचार)/विकास के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे ।

श्री तरूण प्रकाश भारतीय रेल सिग्नल इंजीनियरिंग सेवा (IRSSE) के 1988 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने आईआईटी रुड़की से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में बी.टेक. और आईआईटी दिल्ली से कंप्यूटर साइंस में एम.टेक. की डिग्री प्राप्त की है । प्रबंधन क्षेत्र में उन्होंने बिकोन्नी मेलॉन और आईएसबी हैदराबाद से विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है । उन्होने मलेशिया और सिंगापुर जैसे देशों के ख्याति प्राप्त संस्थानों से अध्ययन और प्रशिक्षण प्राप्त किया है ।

श्री तरूण प्रकाश, महाप्रबंधक ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में पहले भी प्रधान मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर के पद पर कार्यरत रहे हैं । उनके नेतृत्व और तकनीकी दक्षता से रेलवे को उस समय व्यापक लाभ प्राप्त हुआ था ।
उन्होंने अपनी रेल सेवा की शुरुआत उत्तर रेलवे में सहायक सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर के रूप में की थी और इसके बाद विभिन्न महत्वपूर्ण पदों जैसे उत्तर रेलवे में मुख्य संचार इंजीनियर, मुरादाबाद मंडल में मंडल रेल प्रबंधक, और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में प्रधान मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर के रूप में अपनी सेवाएं दीं है ।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे वर्तमान में प्रमुख स्टेशनों के पुनर्विकास और “अमृत भारत स्टेशन योजना” के तहत स्टेशनों के उन्नयन कार्यों को गति दे रहा है । साथ ही, रेलवे की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए दोहरीकरण, तीसरी और चौथी रेल लाइनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा सभी महत्वपूर्ण रेलखंडों में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग के कार्य भी तीव्र गति से किए जा रहे है । महाप्रबंधक के रूप में श्री तरूण प्रकाश के नेतृत्व में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अधोसंरचना और यात्री सुविधाओं के कार्यो को और भी अधिक ज्यादा गति मिल सके ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment