अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

त्यौहारी सीजन है कोरोना वैक्सीन सेकंड डोज जरूर लगवाएं- मेयर जानकी काटजू

On: October 27, 2021 5:50 PM
Follow Us:


रायगढ़। (वायरलेस न्यूज़) मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने त्यौहारी सीजन दीपावली, छठ पूजा को देखते हुए कोरोना वैक्सीन के प्रथम डोज लगवा चुके शहरवासियों से सेकंड डोज लगवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोरोना सेकंड डोज लगवाने से अपने और परिवार की सुरक्षा के साथ शहरवासी भी कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहेंगे।
विशेषज्ञों द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण फैलाव को लेकर लगातार अलर्ट जारी किया जा रहा है। त्यौहारी सीजन शुरू हो गया है। बाजारों में दीपावली, छठ पूजा की रौनक के साथ भीड़ भी दिखने लगी है। इसे देखते हुए मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने शहरवासियों से अपील की है कि वे कोरोना टीकाकरण जरूर कराएं। शहरवासियों के सहयोग से ही आज पूरे देश में रायगढ़ नगर निगम को सबसे पहले वैक्सीनेशन करने का गौरव प्राप्त हुआ है। इसे बरकरार रखने शहरवासियों को सेकंड डोज भी पूर्ण कर पूर्णता वैक्सीनेशन शहर और जिला होने का गौरव प्राप्त करना है। यह सुरक्षा की दृष्टि से हम सबकी जिम्मेदारी है और इसमें सभी शहरवासियों की सहयोग अपेक्षित है। मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और हैंड सैनिटाइजर अनिवार्य किया गया है, लेकिन त्यौहारी सीजन में सभी बाहर निकलते हैं और सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और हैंड सेनीटाइजर का पालन नहीं हो पाता है। ऐसी स्थिति में सभी को वैक्सीनेशन कराना अनिवार्य है। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग, मास लगाने और समय-समय पर हैंड सैनिटाइजर करने संबंधित व्यवहार भी रखना है। मेयर श्रीमती काटजू ने कहा कि शहर में सभी का दोनों डोज वैक्सीनेशन होने पर हार्ड इम्यूनिटी आएगी। विशेषज्ञों का कहना है कि यह कोरोना वायरस से लड़ने पर ज्यादा असरकारी सिद्ध होगी और शहर सहित सभी शहरवासी सुरक्षित रहेंगे। इसलिए सभी को शहर के प्रति जिम्मेदारी समझकर कोरोना टीकाकरण का सेकंड डोज लगवाना चाहिए।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment