Entertainment Job Mobile Watch Laptop Tech Business Sports Social Media Car Bike Travel Politics Loan Lifestyle Movie Yojana

दो साल की चैत्र नवरात्रि रही फीकी, कोरोना के बेहद कमजोर होने से इस बार भक्तों में पर्व का उत्साह

On: March 30, 2022 4:33 PM
Follow Us:

(.पुष्पेन्द्र. श्रीवास वायरलेस न्यूज़.) दो साल की चैत्र नवरात्रि कोरोना की वजह से फीकी रही। इस बार कोरोना के बेहद कमजोर होने से भक्तों में खासा उत्साह है। सर्वमंगला समेत अन्य देवी मंदिरों में 2 अप्रैल को घट स्थापित कर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसी दिन से नवरात्रि पर्व की शुरूआत होगी।
मड़वारानी मंदिर में नवरात्र के पहले दिन से कलश पूजा होगी। यहां क्वांर नवरात्रि में सप्तमी से दीप प्रज्ज्वलित होती है। इसी तरह कोसगाई मंदिर के केराझरिया प्रांगण में ज्योति कलश प्रज्ज्वलित की जाएगी। मंदिर प्रबंधन से संपर्क कर श्रद्धालु ज्योति कलश प्रज्जवलित कराने रसीद ले रहे हैं। सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर में प्रतिदिन सुबह और शाम भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया जाएगा। सर्वमंगला मंदिर में माता का मंगल श्रृंगार प्रतिदिन रात्रि 12 बजे होगा। भवानी मंदिर दर्री में नवरात्र पर्व उल्लास के साथ मनाया जाएगा। मंदिर समिति ने माता के श्रृंगार दर्शन, ज्योति दर्शन एवं माता रानी श्रृंगार आकर्षण का केंद्र रहेगा। संर्वमंगला देवी दरबार के व्यवस्थापक नन्हा पांडेय ने बताया कि नवरात्रि पर्व को लेकर तैयारी की जा रही है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

कतार में खड़े आमजन के बीच जाकर कलेक्टर ने सुनी फरियाद*

Leave a Comment