अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

नक्सलियों के विरूद्ध सुरक्षा बलों के आपरेशन जारी रहेंगे, इस अभियान को अंजाम तक पहुंचाएंगे ; मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

On: April 5, 2021 9:21 AM
Follow Us:

बीजापुर (अरुण पाढ़ी वायरलेस न्यूज़) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि हम नक्सलियों की मांद में घुसे हैं। नक्सलियों के विरूद्ध सुरक्षा बलों के आपरेशन जारी रहेंगे। इस अभियान को अंजाम तक पहुंचाएंगे। नक्सलियों के प्रभाव क्षेत्र में कैम्पों की स्थापना का कार्य तेजी से किया जाएगा। क्षेत्र में विकास के कार्यों में भी तेजी लाई जाएगी।
मुख्यमंत्री ने आज जगदलपुर में सुरक्षा बलों के जवानों को श्रद्धांजलि देने तथा इस संबंध में उच्च स्तरीय बैठक में शामिल होने के उपरांत कहा कि मैं शहीद जवानों को नमन करता हूँ। उनके बलिदान को प्रणाम करता हूँ। उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूँ। हमारे जवानों ने बहुत साहस से नक्सलियों का सामना किया है, जिससे नक्सलियों की भारी क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में नये कैम्प स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे नक्सलियों की बौखलाहट दिख रही है। नक्सली सीमित दायरे में सिमट गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि हम नक्सलियों की मांद में घुसे हैं। केन्द्र और राज्य सरकार क्षेत्र में विकास के कार्यों में तेजी लाते हुए मिलकर कार्य कर रहे हैं। सड़कों के निर्माण के साथ कनेक्टीविटी देने व योजनाओं का लाभ अंदरूनी क्षेत्रों में पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बैठक में इस संबंध में सार्थक बातचीत हुई है और उन्हें उम्मीद है कि केन्द्र सरकार हमारी मांगों पर उचित कार्यवाही करेगी।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

वर्ल्ड टाइगर डे पर विशेष:- सफेद बाघ का बच्चा जिसकी संतान है उस “मोहन” की कहानी (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज संपादक की कलम से)

शहरी भारत को भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में केंद्र के बड़े कदम: पीएम आवास, जल सुरक्षा और सतत विकास पर फोकस*

आशीष कुमार दास इंफोसिस के अगले सीईओ होंगे, वे 1 अप्रैल 2027 से पूर्णकालिक सीईओ और एमडी होंगे

नियम — कानून ना मानने वालों का कैसा संवैधानिक अधिकार !!! नाबालिग से बलात्कारियों की सजा फांसी तय हो (मनोज कुमार द्विवेदी)

छत्तीसगढ़ की वैश्विक अस्मिता की नायिका : तीजन बाई (श्रद्धांजलि)

आषाढ़ मास के प्रथम दिवस रामगढ़ की पहाड़ी में विश्व की प्राचीनतम नाट्यशाला जहां महाकवि कालीदास ने “मेघदूत” की रचना के साथ मंचन भी किया था!

Leave a Comment