अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

निर्माणाधीन 33/11 केव्ही उपकेन्द्र रिस्दा पहंुचे कार्यपालक निदेशक
निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

On: October 12, 2022 1:56 PM
Follow Us:


निर्माणाधीन 33/11 केव्ही उपकेन्द्र रिस्दा पहंुचे कार्यपालक निदेशक
निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश


बिलासपुर (वायरलेस न्यूज 12 अक्टूबर 2022) – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के विद्युत उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विद्यमान ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि तथा नये उपकेन्द्रों का निर्माण किया जा रहा है।
बिलासपुर (सं./सं.) संभाग अंतर्गत ग्राम रिस्दा में निर्माणाधीन 33/11 केव्ही उपकेन्द्र का जायजा लेने बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री संजय पटेल पहुंचे और उपस्थित अधिकारियों एवं एजेन्सी को उपकेन्द्र का निर्माण कार्य शीघ्र ही पूर्ण करने के निर्देश दिये, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण व निरंतर विद्युत की आपूर्ति हो सके।
कार्यपालक निदेशक नेे ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत व्यवस्था बनाये रखने तथा उपभोक्ताओं के विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित निदान हेतु आवश्यक कार्यवाही करने, विद्युत लाइनों के व्यवधान पर सतत् निगरानी रखने एवं विद्युत उपकरणों में आने वाली खराबियों का शीघ्र ही सुधार कार्य पूर्ण करने को कहा।
इस दौरान अधीक्षण अभियंता श्री पी.के.कोमेजवार, कार्यपालन अभियंता श्री अमर चौधरी, श्री हेमंत चंद्रा एवं सहायक अभियंता श्री जितेश दिव्य, श्री हितेश पंडवार तथा उपकेन्द्र निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

Leave a Comment