रायपुर (वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव सोनिया गांधी से मुलाकात के बहाने एक बार फिर से प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर दबाव बढ़ाना चाहते हैं। लेकिन सूत्रों का कहना है कि उन्हें साफ कहा गया है कि प्रदेश में भाजपा के खिलाफ एकजुटता का संदेश जाना चाहिए। नेतृत्व फिलहाल राज्य में फेरबदल के मूड में नही है। इस तरह की सभी अटकलों को प्रियंका गांधी और राहुल गांधी से भूपेश बघेल की मुलाकात के बाद विराम दिया जा चुका है। बघेल को यूपी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
हालांकि देव लगातार आलाकमान पर दबाव बनाने के लिए दिल्ली में ही जमे हुए थे। वे एक दो दिन रायपुर में बिताने के बाद दिल्ली के अपने आराधना एंक्लेव के निवास पर आ जाते हैं। इसे लेकर विपक्ष निशाना भी साधता रहा है।
बुधवार को टी एस सिंहदेव 10 बजकर 55 मिनट पर दस जनपथ पहुंचे। उनकी सोनिया गांधी से 11 बजे मुलाकात तय थी। मुलाकात से पहले उन्होंने कहा कि वे शिष्टाचार मुलाकात और दीपावली की शुभकामनाएं देने आए हैं। दस जनपथ में पहले से महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और केरल के ओमान चांडी मौजूद थे। इसलिए टी एस सिंहदेव की मुलाकात 11.30 के बाद शुरू हुई। तकरीबन पंद्रह मिनट की मुलाकात के बाद वे पीछे के गेट से बिना किसी से बातचीत किये निकल गए।
सूत्रों के मुताबिक टी एस सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ की वर्तमान राजनीतिक स्थिति,कांग्रेस के घोषणापत्र और आदिवासियों से जुड़े मुद्दों पर संक्षेप में कांग्रेस अध्यक्ष को जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ में गुटबंदी खत्म कर भाजपा की खामियों को आगे लाने और प्रदेश की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को सामने लाने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक नेतृत्व बदलाव को लेकर कोई बातचीत मुलाकात के दौरान नही हुई।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो






