अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पशु तस्करों के कब्जे से 45 मवेशियों को तमनार पुलिस ने कराया मुक्त, मवेशी तस्करी करते पकड़े गए 4 आरोपियों पर की गई पशुक्रूरता की कार्यवाही…..

On: April 15, 2024 5:54 PM
Follow Us:

*15 अप्रैल रायगढ़* । कल दिनांक 14/04/2024 के रात्रि थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर को सूचना मिला कि रोडोपाली से मुडागांव जाने वाले रास्ते में कुछ पशु तस्कर कृषक मवेशियों को क्रूरतापूर्वक मारते पीटते पैदल लेकर जा रहे हैं । तत्काल थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ कार्रवाई के लिए ग्राम रोडोपाली पहुंचे । जहां गांव के सुरेन्द्र डेहरी ने बताया कि उन्होंने चार व्यक्तियों को मवेशियों को मारते पीटते लेकर जाते हुए रोका और सूचना दी है । मौके पर तमनार पुलिस ने चार पशु तस्कर आरोपी (1) मनोज यादव पिता शंख प्रसाद यादव उम्र 19 साल निवासी छर्राटांगर थाना पूंजीपथरा (2) बुद्धू राम एक्वा पिता बिहानू एक्का उम्र 44 साल निवासी नारायणपुर मुड़ापारा थाना लैलूंगा (3) रमेश कुमार मांझी पिता लक्ष्मण मांझी 31 साल नारायणपुर मुड़ापारा थाना लैलूंगा (4) गुरुदेव ध्रुव पिता शुभम ध्रुव उम्र 45 साल निवासी लपई थाना कांसाबेल जिला जशुपुर के कब्जे से 45 नग कषिधन मवेशियों को पुलिस कब्जे में लेकर उनके चारा पानी की व्यवस्था की गई । प्रार्थी सुरेंद्र डेहरी के रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना तमनार में अपराध क्रमांक 123/2024 धारा 4, 6, 10, 11 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के निर्देशन पर कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक खेमराज पटेल, प्रधान आरक्षक देव प्रसाद राठिया, आरक्षक भीष्मदेव सागर, पुरुषोत्तम सिदार और अनुप मिंज शामिल थे ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment