अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पालदनौली जंगल में हुए लूट मामले में मुख्य आरोपी सहित 2 गिरफ्तार

On: December 4, 2021 3:06 PM
Follow Us:

सूरजपुर। (वायरलेस न्यूज़) दिनांक 17.10.2021 को ओड़गी थाना क्षेत्र के ग्राम पाल दनौली जंगल में रात्रि के वक्त तीन अज्ञात व्यक्ति के द्वारा पीकप वाहन में सवार मुर्गा व्यवसायी से रूपये लूटने के मामले में पुलिस ने ईश्वर राजवाड़े, सुरेन्द्र राजवाड़े तथा गुलाम को गिरफ्तार किया था वहीं प्रकरण का मुख्य आरोपी ईश्वर केंवट उर्फ मोनू घटना के बाद से फरार था।
थाना ओड़गी व झिलमिली की संयुक्त टीम के द्वारा फरार आरोपी की पतासाजी लगातार की जा रही थी इसी बीच बीते दिन नई तकनीक की मदद से प्रकरण के फरार के मुख्य आरोपी ईश्वर केंवट उर्फ मोनू पिता द्धारिका प्रसाद उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम सरना, थाना रघुनाथनगर को सूरजपुर में घेराबंदी कर पकड़ा गया, पूछताछ पर उसने बताया कि लूट के षड़यंत्र में कमलेश यादव भी था जिसके बाद पुलिस ने आरोपी कमलेश यादव निवासी खालबहरा थाना चांदनी को भी गिरफ्तार किया है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी ओड़गी रामसाय पैंकरा, थाना प्रभारी झिलमिली बसंत खलखो, प्रधान आरक्षक सोहरलाल पावले, आरक्षक राकेश सिंह, रामप्रसाद, सत्यनारायण सिंह, निलेश जायसवाल, विश्वजीत सिंह व दिनेश सक्रिय रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment