अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पावर कंपनी में 3707 पदों पर भर्ती के लिये परीक्षा जनवरी में

On: December 22, 2021 2:11 PM
Follow Us:

जेई व डाटा एंट्री आपरेटर की परीक्षा 5 से 14 जनवरी तक परिचारक (लाइन) के दस्तावेजों का सत्यापन एवं कौशल परीक्षा 18 जनवरी से

रायपुर (वायरलेस न्यूज़ 22 दिसम्बर 2021) – छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने 3707 पदों की भर्ती के लिए परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। जूनियर इंजीनियर (कनिष्ठ अभियंता) व डाटा एंट्री आपरेटर की ऑनलाइन भर्ती परीक्षा 5 से 14 जनवरी तक होगी। अभ्यर्थियों को 23 दिसम्बर से प्रवेश पत्र उनके ई-मेल आई.डी. पर भेजे जाएंगे।

इसी तरह परिचारक (लाइन) के लिए दस्तावेजों का सत्यापन व शारीरिक दक्षता परीक्षा 18 जनवरी से होगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिये कट आफ मार्क्स (न्यूनतम अंक) के आधार पर डाक से बुलावा पत्र भेजे जा रहे हैं तथा इसकी सूची वेबसाइट cspc.co.in पर अपलोड कर दी गई है। पॉवर होल्डिंग कंपनी के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री मनोज खरे ने बताया कि जेई के 307 पदों के लिये लगभग 42 हजार आवेदक तथा डाटा एंट्री आपरेटर के 400 पदों के लिये 88 हजार आवेदक हैं। इनके लिये तीन पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। रायपुर, भिलाई-दुर्ग और बिलासपुर में 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां आनलाइन कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा, इसमें 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र, मान्य फोटो परिचय पत्र और दो रंगीन फोटो साथ में लेकर आना है। उन्होंने बताया कि इसी तरह परिचारक (लाइन) के तीन हजार पदों के लिये तीन गुना उम्मीदवारों को बुलाया गया है। इस पद के लिये दस्तावेजों का सत्यापन व दक्षता परीक्षा (शारीरिक) 18 जनवरी से 5 फरवरी तक ली जाएगी। इसके लिये क्षेत्रीय मुख्य अभियंता कार्यालय गुढ़ियारी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, रायगढ़, अंबिकापुर और जगदलपुर में केंद्र बनाए गए हैं। परिचारक के लिये चिन्हित तीन गुना उम्मीदवारों की सूची वेबसाइट cspc.co.in पर अपलोड कर दी गई है। परिचारक (लाइन) के आवेदक वेबसाइट पर उपलब्ध उम्मीदवारों की सूची का अवलोकन कर सकते हैं तथा यदि उनके कट ऑफ मार्क्स के संबंध में कोई आपत्ति हो तो संबंधित दावा-आपत्ति सुसंगत दस्तावेजों के साथ कार्यालय कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी डगनिया रायपुर में 28 दिसंबर तक प्रस्तुत कर सकते हैं,इसके पश्चात किसी तरह की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। अन्य विस्तृत जानकारी के लिये वेबसाइट पर लाग इन कर सकते हैं।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment