अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत जिले के 18 बच्चों को मिली सहायता
शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए मिलेंगे 10 लाख रुपये

On: May 30, 2022 6:47 PM
Follow Us:


रायगढ़, 30 मई 2022/ आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केन्द्रीय महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत 10 लाख रुपए की राशि ऐसे बच्चों जिन्होंने कोविड में अपने माता-पिता को खो दिया उन्हें प्रदान किया जा रहा है। रायगढ़ जिले से 18 ऐसे बच्चों को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत राशि प्रदान की गई। आज के वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन के अन्य दस्तावेजों का भी वितरण किया गया। इसमें हितग्राही बच्चों का पास बुक, स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री का बच्चों के नाम पत्र और प्रमाण-पत्र इत्यादि शामिल है।
बता दें कि जिले में उपस्थित सांसद श्रीमती गोमती साय, महापौर श्रीमती जानकी काटजू और कलेक्टर श्री भीम सिंह द्वारा उक्त दस्तावेज जिले के ऐसे 18 हितग्राही बच्चों को वितरित किया गया, जिन्हें इस योजना के तहत लाभान्वित किया जा रहा है।
इस दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना जैसे विपदा में जिन बच्चों ने अपने माता और पिता या फिर अपने अभिभावक को खोया है, उनके लिए चुनौतियों/मुश्किलों को कम करने का प्रयास है। पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन इसके लिए 18 साल या उससे कम उम्र के बच्चों को योजना से 10 लाख रुपये की सहायता मिल रही है। जिसके तहत उम्र के अनुसार बच्चों के खातों में योजना की राशि डाली गई है। बच्चे इस सहायता राशि को 23 साल की उम्र पहुंचने पर निकाल पाएंगे। इसके अलावा व्यक्तिगत जरूरतों के लिए 18 साल की उम्र पूरी करने पर बच्चों को मासिक वित्तीय सहायता भी मिलेगी। 23 साल तक की उम्र तक इन बच्चों का आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रूपए तक का स्वास्थ्य बीमा का लाभ भी मिलेगा। आज स्वास्थ्य बीमा का कार्ड भी वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान हितग्राही बच्चों को दिया गया।
पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत कक्षा पहली से बारहवीं तक छात्रवृत्ति के तौर पर 20 हजार रुपए इन बच्चों को दिया जाएगा। साथ ही कक्षा दसवीं के बाद यदि हितग्राही कौशल प्रशिक्षण या तकनीकी शिक्षा लेना चाहता है तो उसके लिए छात्रवृत्ति की सुविधा और नि:शुल्क स्कूली शिक्षा के साथ ही उच्च शिक्षा के लिए शिक्षा ऋण की सहायता और शिक्षा ऋण के ब्याज का भुगतान पीएम केयर्स द्वारा किया जाएगा। रायगढ़ के एनआईसी कक्ष में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री टी.के.जाटवर, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
रेडक्रॉस से भी दी गई है एक-एक लाख रुपये की सहायता
कलेक्टर भीम सिंह के निर्देश पर इन बच्चों को देखभाल एवं पढ़ाई-लिखाई में सहायता के लिए एक-एक लाख रुपये की रेडक्रॉस के माध्यम से दी गई है। यह राशि बच्चों के खाते में अंतरित की जा चुकी है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment