अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पीएसीएल इंडिया लिमिटेड नामक चिटफण्ड कंपनी चलाने वाले आरोपी को कबीरधाम सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

On: July 19, 2021 3:21 PM
Follow Us:

पैसे डबल करने के नाम पर आम जनों को ठगी कर हो गए थे फरार।

कंपनी के बड़े बड़े प्लाट एवं होटल, शॉपिंग मॉल है बता कर लोगों को लुभावने ऑफर देता था आरोपी।

चिटफंड कंपनी के कार्यालय से 08 नग कम्प्यूटर सी.पी.यू., मानीटर 08 नग ,01 नग प्रिंटर मशीन, 01नग रकम गिनने का मशीन, नगदी रकम 70000/ रूपये एवं कैशबुक 06 नग, कुल 487 हितग्राही से रकम 81,01,237 रूपये की बांड की कॉपी पुलिस टीम के द्वारा गवाहों के समक्ष जप्त किया गया।

कबीरधाम जिले में अपराध को अंजाम देने वाले अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेरने कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के द्वारा लगातार जिले के अपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाने अभियान चलाकर जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को उचित वैधानिक कार्यवाही कर अपराध में संलिप्त आरोपियों पर विधिवत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने कहा गया है, जिससे आरोपियों पर कड़ी दंडात्मक कार्यवाही हो सके तथा अपराधों में कमी हो। जिस पर उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री पी.आर. कुजूर, उप. पुलिस अधीक्षक अजाक श्री बी.आर. मंडावी के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री मुकेश सोम के द्वारा थाना कवर्धा के अपराध कमांक 363/2015 एवं थाना कुण्डा के अपराध कमांक 185/17 धारा 420,406,34 भादवि , 3,4,5 ईनामी चिटफण्ड एवं धन परिचालान अधिनियम (छ.ग.) के निक्षेपको के हितो का संरक्षण अधिनियम की धारा 10 के आरोपी सुखदेव सिंह पिता रघुवीर सिंह निवासी झलीनकलान थाना श्रमवीर साहेब , जिला रूपनगर पंजाब वर्तमान पता ए -0714 डीएलएफ फेस -01 गुणगांव को प्रोडेक्सन वारंट पर केन्द्रीय जेल रायपुर से प्राप्त कर माननीय विशेष सत्र न्यायधीश कवर्धा से पुलिस रिमांड लेकर आरोपी का मेमोरेण्डम कथन लेकर लोहारा रोड भीम राम साहू के काम्पलेक्स में पूर्व में चल रहे आफिस से 08 नग कम्प्यूटर सीपीयू व मानीटर 08 नग , एक नग प्रिंटर मशीन व नगदी रकम गिनने का मशीन तथा करीबन 70000/ रूपये एवं कैशबुक 06 नग, को जप्त किया गया पुलिस द्वारा कुल 487 हितग्राही से रकम 81,01,237 रूपये की बांड कापी जप्त कि गई है। उक्त आरोपी के द्वारा आम जनों को गुमराह कर बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल बड़े भूभाग प्लाट एवं भारत के महानगरों मे ऑफिस स्थापित है बता कर हमारे संस्थान में पूरे विधि पूर्णांक लेनदेन की कार्यवाही होती है बता कर लोगों को रकम दोगुना करने के नाम पर ठगी कर फरार हो गया था। उक्त आरोपी के अन्य और 4 साथी हैं जो अन्य राज्यों के जेल में बंद है। उक्त आरोपी पर विधिवत कार्यवाही कर ज्यूडिसियल रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर केन्द्रीय जेल रायपुर दाखिल किया गया है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्री मुकेश सोम, थाना प्रभारी निरीक्षक कुंण्डा श्री कपिल देव चंद्रा थाना कोतवाली/ थाना कुंण्डा पुलिस टीम से उप. निरीक्षक संतोष सिंह , सउनि आशीष सिंह , चिन्ताराम देशमुख , कोदू नागवंशी, आर. हेमन्त ठाकुर , कमलेश साहू , प्रमोद चंद्रवंशी , अरुण बघेल , दिलीप लहरे , मनोज शर्मा , अजयकांत तिवारी , दिलवर , लेखराज , सिद्धराम का योगदान रहा ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment