अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पूर्व सभापति सुभाष पाण्डेय ने लगाई नगर निगम पर आरोपो की बौछार

On: October 24, 2021 5:33 PM
Follow Us:

रायगढ़:-नगर निगम के पूर्व सभापति व भाजपा के वरिष्ठ पार्षद सुभाष पाण्डेय ने नगर निगम के कार्यप्रणाली पर तीखा प्रहार करते हुए आयुक्त नगर निगम को पत्र प्रेषित कर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमो को अमल ना कर जनता की हितों के साथ कुठाराघात कर रही है,नगर निगम में विधायक /महापौर/सभापति एवम एम आई सी के सदस्यों के मध्य व्याप्त गुटबाज़ी के कारण सारी योजनाएं प्रभावित हो रही है, संजय काम्प्लेक्स के नवनिर्माण के लिए विगत छह माह से राशि स्वीकृत हो गयी किंतु उसका निर्माण का प्राकलन आज तक तैयार नही हो पाया जिससे सब्जी विक्रेताओं व लघु व्यापारियों में रोष व्याप्त है !
अमृत मिशन योजना के तहत 36 हजार परिवारों को जल प्रदाय किया जाना था,जो कि मार्च 2012 तक पूर्ण होना था किंतु निगम की लापरवाही से आज भी टँकीयो की टेस्टिंग का काम एवम पाइप लाइन का विस्तार एवम निर्माण काम अपूर्ण है !
प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र हितग्राहियों के आवेदन को ताक में रखकर 600 हितग्राहियों को आवास आबंटन किया गया जिसमे सैकड़ो लोंगो ने 5000 रुपये की प्राथमिक क़िस्त जमा नही की है,पूर्व से निवासरत आवासीय लोंगो को प्रधानमंत्री आवास आबंटन किया गया जो कि आवास में जाने के तैयार नही है!
राज्य सरकार ने सिटी डायगोनिस्ट सेंटर नगर निगम क्षेत्र में खोले जाने का निर्णय लिया विगत छह माह से उक्त सेंटर के लिए भूमि का चयन निगम के द्वारा ना किया जॉना दुर्भाग्य पूर्ण है !
वर्तमान में नगर निगम क्षेत्र की सड़कों की दुर्दशा एवम उसके मरम्मत के लिए आपदा प्रबंधन राशि से निर्माण के लिए कोई सार्थक प्रयास नही किये गए !
सफाई व्यवस्था नगर में बुरी तरह से चरमरा गई है जिसकी वजह से ड़ेंगू के मरीज़ों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है ,नगर निगम के महापौर / सभापति एवम एम आई सी सदस्यों के घोर लापरवाही एवम उदासीनता के कारण परिषद की बैठक का आयोजन नही किया जा रहा है एवम उक्त समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयास नही किये जाने का खमियाजा रायगढ़ नगर की जनता भुगत रही है !

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

कतार में खड़े आमजन के बीच जाकर कलेक्टर ने सुनी फरियाद*

Leave a Comment