अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

“प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 03 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर, बस्तर की यात्रा पर आएंगे तथा विभिन्न रेल परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे”

On: October 2, 2023 12:26 PM
Follow Us:

प्रधानमंत्री अंतागढ़ से ताड़ोकी नई रेल लाइन का लोकार्पण करेंगें”

“इसी के साथ प्रधानमंत्री बोरीडांड से सूरजपुर रेल लाइन के दोहरीकरण का करेंगे शिलान्यास”

“ताड़ोकी से रायपुर डेमू ट्रेन सेवा का होगा शुभारम्भ”

बिलासपुर : (वायरलेस न्यूज 02 अक्टूबर 2023)

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 03 अक्टूबर 2023 को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर, बस्तर की यात्रा पर आएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री जी 03 अक्टूबर को 11 बजे अपराह्न में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे । अवसंरचना विकास को बढ़ावा देते हुए प्रधानमंत्री अनेक रेल परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्‍यास करेंगे । माननीय प्रधानमंत्री जी अंतागढ़ से ताड़ोकी नई रेल लाइन और जगदलपुर से दंतेवाड़ा के बीच डबल रेल लाइन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे । इसी के साथ प्रधानमंत्री बोरीडांड से सूरजपुर रेल लाइन के दोहरीकरण परियोजना तथा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जगदलपुर स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे । इस दौरान माननीय प्रधानमंत्री ताड़ोकी से रायपुर डेमू ट्रेन सेवा का हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ भी करेंगे । इन रेल परियोजनाओं से राज्य के जनजातीय इलाकों में कनेक्टिविटी में सुधार होगा। रेल अवसंरचना में सुधार और नई रेल सेवाओं से स्थानीय लोगों को सुविधा होगी तथा इलाके में आर्थिक विकास को मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री अंतागढ़ से ताड़ोकी नई रेल लाइन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे । छतीसगढ़ के रेल संपर्क विहीन ताड़ोकी क्षेत्र में दल्लीराजहरा रावघाट परियोजना के अंतर्गत 272 करोड़ की लागत से नवनिर्मित 17.65 किलोमीटर लंबी रेल लाइन छत्तीसगढ़ के वनवासी बाहुल्य क्षेत्र को परिवहन का सुलभ, किफायती और तेज साधन उपलब्ध कराएगी । यह लाइन पर्यटन को बढ़ावा देने के अलावा इस्पात संयंत्रों के लिए लौह अयस्क समृद्ध क्षेत्रों से परिवहन सम्‍पर्क की सुविधा प्रदान करेगा ।

प्रधानमंत्री बोरीडांड से सूरजपुर रेल लाइन के दोहरीकरण का शिलान्यास भी करेंगे । 79 किलोमीटर लम्बी यह परियोजना 775 करोड़ की लागत से पूरी होगी । इस रेल लाइन के दोहरीकरण से रेल परिवहन सुविधा का विस्‍तार होगा और क्षेत्र में सामाजिक आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा । इससे स्थानीय रोजगार सृजन और आसपास के क्षेत्रों से देश के शेष हिस्सों तक कोयले के परिवहन में आसानी होगी।

प्रधानमंत्री ताड़ोकी से रायपुर डेमू ट्रेन सेवा का शुभारम्भ करेंगे । इस सेवा के शुभारम्भ से ताड़ोकी से राजधानी रायपुर के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू होगी तथा इस क्षेत्र के निवासियों को तेज, सुगम एवं सस्ता परिवहन उपलब्ध होगा । छात्रों को उच्च शैक्षिक संस्थानों एवं मरीजों को अच्छे अस्पतालों तक पहुँच आसान होगी एवं इसके साथ ही इस क्षेत्र का समन्वित तथा चहुंमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त होगा ।

ये सारी परियोजनाएं इस क्षेत्र के सामाजिक, आर्थिक विकास में भी सहभागी होगी । पूरे क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, आर्थिक गतिविधियों को बल मिलेगा,रो जगार के नए अवसर बढ़ेंगें तथा संपूर्ण क्षेत्र के परिवहन गतिशीलता में वृद्धि होगी ।


Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment