अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

फिर एक बच्चा पानी में डूबा क्षेत्र में पानी में डूबकर छठी मौत न प्रशासन चेता न अभिभावक

On: July 27, 2025 2:43 PM
Follow Us:

फिर एक बच्चा पानी में डूबा
क्षेत्र में पानी में डूबकर छठी मौत
न प्रशासन चेता न अभिभावक

अकलतरा ( सीता टंडन वायरलेस न्यूज़) क्षेत्र के चंदनिया गांव में एक बच्चे की मौत पानी में डूबकर हो गई है । इस क्षेत्र में पानी से डूबकर यह छ्ठी मौत है बताया जा रहा है कि अकलतरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चंदनिया में सरोज कुमार मौहवार का 17 वर्ष का बेटा अर्जुन मौहवार सुबह तालाब में नहाने गया था और तालाब में जलस्तर बारिश के कारण बढ़ा हुआ है। अर्जुन नहाते हुए गहरे पानी में चले गया है और तालाब में कोई नहीं था । अचानक ही वह डूबने लगा तब वहां नहा रही महिला ने लोगों को बचाव के लिए आवाज लगाई । लोग आये और अर्जुन को तालाब से बाहर निकाला लेकिन तब तक अर्जुन की मौत हो चुकी थी । मामले की सूचना बलौदा थाना में दी गई है और मर्ग कायम कर लिया गया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है फिर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा जाएगा ।

हरेली के दिन कटघरी में डूबा एक बालक

मिली जानकारी अनुसार अकलतरा थाना के कटघरी गांव में देवेश कंवर पिता संत कुमार कंवर उम्र लगभग 6 वर्ष की मौत गांव के ठकुरदिया तालाब में डूबकर हो गई है । इसके पहले भैसतरा में चार बच्चों की तालाब में डूबकर मौत हुई थी लेकिन इन मौतों से न प्रशासन सावधान हुआ है और न माता-पिता बच्चों को लेकर सावधान दिखाई दे रहे है । अर्जुन मौहवार को मिर्गी बताया जा रहा है जबकि मिर्गी के ग्रसित लोगों को पानी और आग से सावधान और दूर रहना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हुआ है और इस क्षेत्र को पानी से होने वाली छठवीं मौत को देखना पड़ा है ।

चंदनिया निवासी अर्जुन मौहवार पिता सरोज मौहवार की मौत पानी में डूबकर हो गई है । मेरा माता-पिता से निवेदन है कि वे बारिश के मौसम में छोटे बच्चों पर विशेष ध्यान दें । उन्हें बाहर ज्यादा देर खेलने न दे और तालाब, डबरियो और नदियों में बिल्कुल नहाने की अनुमति न दें इस समय तालाब डबरी और नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है इसलिए माता-पिता बच्चों को लेकर सावधान रहें।

राजीव श्रीवास्तव टी आई बलौदा थाना

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment