जगदलपुर 07 अप्रैल 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी / नक्सलियों ने अपह्रत कोबरा जवान की तस्वीर जारी किया है. नक्सलियों ने तस्वीर के जरिए बताया कि जवान राकेश्वर सिंह सुरक्षित है. वहीं नक्सलियों ने यह तस्वीर एक स्थानीय पत्रकार के जरिए पुलिस तक पहुंचाई है.
इधर, कोबरा बटालियन के अपह्रत जवान राकेश्वर सिंह को छुड़ाने सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोरी और पत्रकार रवाना हुए हैं. दल नक्सलियों की मांद में घुसकर जवान को छोड़ने की अपील करेगा. दल में जेल बंदी रिहाई समिति के सदस्य और स्थानीय पत्रकार शामिल हैं.
वहीं जवान की मासूम बच्ची ने भी अपने पिता की रिहाई के लिए अपील की है. इसके अलावा बस्तर में युवा भी अपह्रत जवान को रिहा करने की मांग को लेकर एकजुट हुए हैं. जगदलपुर के बस्तरिया बैक बेंचर्स संस्था के युवाओं ने मंगलवार शाम जवान को रिहा करने हस्ताक्षर अभियान चलाया है. इस अभियान में एक हजार से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर कर नक्सलियों से जवान को बिना नुकसान पहुंचाए उसे निशर्त रिहा करने की मांग की है.
बता दें कि बीते शनिवार को हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के बाद नक्सलियों ने कोबरा बटालियन के जवान राकेश्वर सिंह को अगुवा कर लिया है. नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर जवान को अपने साथ सुरक्षित रखने की बात कही है, लेकिन नक्सलियों द्वारा जवान को किसी तरह की नुकसान पहुंचाने के भय से लगातार जवान के परिवार भी नक्सलियों से जवान को छोड़ने के लिए मार्मिक अपील कर रहे हैं ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो










