बिलासपुर में मोदी की सभा में शामिल होने के लिए ओपी चौधरी ने की अपील

रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) :- रायपुर के बाद रायगढ़ अब बिलासपुर में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली सभा में शामिल होने की अपील प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने की है। ओपी चौधरी ने मीडिया मे जारी अपील के जरिए जानकारी देते हुए बताया प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की आम सभा 30 सितम्बर शनिवार को बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होगी। सभा के जरिए मोदी जी केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के लिए किए गए विकास कार्यों से अवगत कराएंगे। ओपी चौधरी ने प्रदेश की जनता सहित भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओ को इस आम सभा मे शामिल होने का अनुरोध किया है। मोदी जी ने राजनैतिक विघ्न बाधाओं को पूर्ण बहुमत से मिली जन शक्ति के जरिए आसानी से दूर किया है। राजनीति के महानायक प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से भारत देश पूरे विश्व के लिए मिशाल बन गया है। मोदी जी ने आम जनता से मिले अपार जन समर्थन के जरिए देश को न केवल विकसित बनाया बल्कि वैभवशाली राष्ट्र बनाने की दिशा की ओर भी अग्रसर है। ऐसे यशस्वी प्रधान मंत्री को नजदीक से देखने एवम सुनने का सुअवसर बिलासपुर में हासिल हो रहा है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *