नई दिल्ली (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और 44साल तक कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे कमलनाथ कल या परसों तक मोदी जी के समक्ष बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. ये चर्चा इस वक्त पूरे मध्यप्रदेश सहित दिल्ली में बहुत तेजी से फैल रही है. कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की खबरों का खंडन भी कमलनाथ द्वारा नहीं किया जा रहा है. और दिल्ली भी जा पहुंचे हैं,जबकि म.प्र.के कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उनके कांग्रेस छोड़ने का खंडन किया है। ऊपर से कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुलनाथ के सोशल अकाउंट जैसे एक्स, फेसबुक आदि से कांग्रेस का नामो-निशान भी दिखाई नहीं दे रहा है. कमलनाथ के सोशल अकाउंट पर पूर्व मुख्यमंत्री और नकुलनाथ के सोशल अकाउंट पर सांसद छिंदवाड़ा ही लिखा हुआ दिख रहा है. इन सब कारणों से ये चर्चा जंगल में आग की तरह फैल रही है कि कमलनाथ किसी भी वक्त बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। नकुल नाथ के साथ सज्जन सिंह वर्मा, सुरेश पचौरी सहित 16 विधायक, महापौर भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं।
इधर पूर्व मुख्य मंत्री दिग्विजय सिंह ने भी कमलनाथ के भाजपा में जानें का खंडन करते हुए उल्टा मीडिया को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सभी न्यूज चैनल टी आर पी के लिए ब्रेकिंग न्यूज का खेल करते है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो










