अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

मंगेतर की बेहरमी से हत्या करने वाले आरोपी युवक को जिले में नाकाबंदी कर गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर….

On: July 9, 2021 12:06 PM
Follow Us:

कल लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम राजगांव से कोडासिंया रोड के बीच मिला था युवती का शव….

घटना के चंद घंटों पश्चात आरोपी को लिया गया हिरासत में.

रायगढ़। कल दिनांक 08/07/2021 को थाना लैलूंगा क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम राजगांव और कोडासिंया रोड के बीच ग्राम सरडेगा की शिवकुमारी पैंकरा (19 साल) का शव मिलने की सूचना मृतिका के पिता के मनबोध पैंकरा द्वारा थाना प्रभारी लैलूंगा को दिया गया । सूचना पर थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक एलपी पटेल हमराह स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा द्वारा सायबर सेल, FSL टीम तथा पुलिस डॉग को रायगढ़ से रवाना होने का निर्देश दिये । घटनास्थल पहुंचकर जांच कर रही पुलिस टीम को सूचनाकर्ता मृतिका के पिता बताये कि उसकी लड़की शिवकुमारी एवं आजाद पैंकरा पिता शेखर निवासी राजपुर के बीच प्रेम संबंध चल रहा था । दोनों की शादी करने वाला था, पिछले दो साल से आजाद पैंकरा इनके घर पर रहता था । दिनांक 07/07/2021 को शाम आजाद पैंकरा मोटर सायकल में शिवकुमारी को साथ लेकर सरडेगा से अपने गांव राजगांव शादी घर लेकर गया था । दिनांक 08/07/2021 के सुबह शिवकुमारी का शव राजगांव से कोडासिंया रोड पर पुस्तम कोलता के खेत पास पडा मिला, शिवकुमारी के सिर को पत्थर से मारकर कुचलने तथा गर्दन में नाखून से दबाने के निशान थे । घटना के संबंध में थाना प्रभारी द्वारा अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 184/2021 धारा 302, 201 भादवि दर्ज कर विवेचना में लिये । घटना को लेकर मृतिका के परिजनों द्वारा मृतिका के मंगेतर आजाद पैंकरा पर हत्या का संदेह किये । संदेही आजाद पैंकरा घटना के बाद से नदारद था । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा घटना के संबंध में पल-पल की जानकारी ले रहे थे । उनके द्वारा संदेही की पतासाजी के लिये पुलिस टीम अलग-अलग क्षेत्र में रवाना करने के निर्देश SDOP धरमजयगढ़ सुशील नायक को दिए, जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक एलपी पटेल, उपनिरीक्षक बीएस पैकरा, सहायक उप निरीक्षक विजय गोपाल, प्रधान आरक्षक जयशरण चन्द्रा, सोमेश गोस्वामी, आरक्षक मयाराम राठिया, अमरदीप एक्का, लव किशोर साय, आनंद निराला, हेलारियुस तिर्की, प्रहलाद भगत, विभूति सिंह की अलग-अलग टीमें आरोपी पतासाजी के लिये रवाना हुई । रायगढ़ जिले के सभी थानों में संदेही के हुलिया के आधार पर नाकाबंदी एवं सघन चेकिंग हेतु आदेश दिया गया। आरोपी के पूंजीपथरा के आसपास होने की जानकारी मिलने पर तत्परता से पुलिस टीम संदेही को हिरासत में लेने में सफलता हुई । संदेही आजाद पैंकरा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर वह अपराध करना स्वीकार करते हुए बताया कि मृतिका शिवकुमारी अन्य लड़कों से मोबाइल में बातचीत करती थी जो उसे बर्दाश्त नहीं हुआ और उसकी घटनास्थल पर गला दबाकर सिर और सीने में पत्थर से कुचल कर हत्या कर दिया । आरोपी से मृतिका की मोबाइल, मोटरसाइकिल एवं घटना में प्रयुक्त सामान वजह सबूत जप्त किया गया है । गिरफ्तार आरोपी *आजाद पैंकरा पिता शेखर पैंकरा उम्र 19 साल निवासी राजपुर लैलूंगा* को आज दोपहर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया । आरोपी के पकड़े जाने पर क्षेत्र की जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment