अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

माँ दंतेश्वरी के दर्शन पश्चात पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम की चार दिवसीय पदयात्रा सम्पन्न हुई

On: October 12, 2021 10:41 AM
Follow Us:

माँ दंतेश्वरी के चरणों ने अपना शीश नवाया अध्यक्ष मोहन मरकाम ने

माँ दंतेश्वरी से छत्तीसगढ़ में शांति,खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की

रायपुर (वायरलेस न्यूज़ 12/10/2021) प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम छत्तीसगढ़ में शांति,खुशहाली एवं समृद्धि की मनोकामना लेकर कोण्डागांव के शीतला मंदिर से दंतेश्वरी माता मंदिर तक चार दिवसीय पदयात्रा किये।प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की यात्रा आठ अक्टूबर शुक्रवार को माता शीतला मंदिर कोण्डागांव से पदयात्रा से आरंभ हुई जो ग्राम भानपुरी जिला बस्तर पहुँची नौ अक्टूबर को भानपुरी से पदयात्रा प्रारंभ होकर पंडरीपानी पहुंची।पण्डरीपानी जिला बस्तर से पदयात्रा प्रारंभ होकर ग्राम डिलमिली पहुँची।ग्राम डिलमिली जिला बस्तर से पदयात्रा आरंभ होकर गीदम जिला दंतेवाड़ा पहुंची जहाँ यात्रा का स्वागत दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा,छबीन्द्र कर्मा ने किया।पदयात्रा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं पदयात्रीयो को रास्ते के किनारे मे पेड़ के नीचे ही विश्राम किया करते थे।पूरी यात्रा के दौरान सैकड़ो की संख्या में पदयात्रियों ने कोविड नियमो का पालन करते हुवे पदयात्रा में शिरकत किये।

प्रवक्ता विकास तिवारी ने बताया कि पदयात्रा के दौरान ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर एक दिवसीय मौन-व्रत कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम दंतेवाड़ा में शामिल हुवे एवं गीदम तक पदयात्रा की।आज ब्रम्ह मुहूर्त में गीदम से पदयात्रा प्रारंभ होकर आज सुबह छः बजे माँ दंतेश्वरी के आरती में शामिल हुवे। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा माँ दंतेश्वरी की विधि-विधान से पूजा अर्चना की गयी और माँ दंतेश्वरी से प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ दंतेवाड़ा विधायक श्रीमती देवती कर्मा,युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचन्द्र पाढ़ी बस्तर जिला अध्यक्ष बलराम मौर्य,विधायक प्रतिनिधि बुधराम नेताम,शिशिर श्रीवास्तव, सांसद प्रतिनिधि दशरथ नेताम व कोंडागांव से आये सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माँ दंतेश्वरी के दर्शन प्राप्त किये।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment