अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

मुख्य न्यायाधीश  रमेश सिन्हा द्वारा राज्य के समस्त जिला न्यायालयों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया वर्चुअल निरीक्षण

On: March 9, 2024 5:20 PM
Follow Us:

रायपुर ,(वायरलेस न्यूज): छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय और राज्य के समस्त जिला न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत सम्पन्न
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय
उच्च न्यायालय में आयोजित लोक अदालत में 96 प्रकरणों का निराकरण

मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा द्वारा राज्य के समस्त जिला न्यायालयों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया वर्चुअल निरीक्षण

रायपुर 09 मार्च 2024

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर तथा राज्य के समस्त जिला न्यायालयों में आज नेशनल लोक अदालत आयोजित की गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा द्वारा उच्च न्यायालय में आयोजित लोक अदालत का निरीक्षण करते हुए संबंधित खण्डपीठों के न्यायाधीश, न्यायाधिपति श्री सचिन सिंह राजपूत, न्यायाधिपति श्री रविन्द्र कुमार अग्रवाल और न्यायाधिपति श्री अरविंद कुमार वर्मा से चर्चा कर प्रकरणों के संबंध में जानकारी ली। उच्च न्यायालय में आयोजित लोक अदालत में 96 प्रकरणों का निराकरण किया गया।

मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा द्वारा राज्य के समस्त जिला न्यायालयों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल निरीक्षण किया गया तथा संबंधित जिला एवं सत्र न्यायाधीशों से उनके जिले में आयोजित लोक अदालतों में विचाराधीन प्रकरणों एवं निराकृत प्रकरणों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उनके द्वारा अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु जिला एवं सत्र न्यायाधीशों को निर्देशित किया गया।

जिला न्यायालय, धमतरी के जिला एवं सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायाधीश श्री के. एल.चरयाणी ने जानकारी दी कि उनके न्यायालय में विद्युत चोरी का एक प्रकरण 05 वर्ष से अधिक समय से लंबित था, जिसमें अभियुक्त को नोटिस तामिल नहीं हो पा रहा था। प्रकरण राजीनामा योग्य होने के कारण इस प्रकरण में विशेष रूचि लेते हुए अभियुक्त के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। जानकारी प्राप्त हुई कि अभियुक्त किसी अन्य अपराध में केन्द्रीय जेल रायपुर में सजा भुगत रही है तथा उसके परिवार में कोई अन्य जीवित सदस्य नहीं है। केन्द्रीय जेल, रायपुर के सहयोग से अभियुक्त से सहमति लेकर जेल में मिलने वाले पारिश्रमिक से उससे अर्थदण्ड व राजीनामा शुल्क प्राप्त करते हुए प्रकरण का निराकरण किया गया।

यह प्रथम अवसर है जब एक ही दिन में राज्य के समस्त जिला एवं सत्र न्यायालयों का एक साथ निरीक्षण किया गया है।
उल्लेखनीय है कि मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा नियमित रूप से जिला न्यायालयों का भौतिक और वर्चुअल निरीक्षण करते रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप राज्य के न्यायिक कार्य-व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार देखने को मिल रहे हैं।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment