बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) भारत रत्न पूर्व प्रधान मन्त्री स्व राजीव गांधी की 78 वी जयंती के अवसर पर उन्हे यादकर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। मोपका वार्ड क्रमांक 48 बिसाहू दास महंत नगर के अंबेडकर भवन में कार्यक्रम हुआ इसके मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र कौशिक ने कहा कि स्व राजीव गाँधी युवाओं के प्ररेता थे जिन्होंने संचार क्रांति लाकर देश में एडवांस टेक्नोलाॅजी लाया तथा तथा भारत देश का नाम दुनिया में रोशन किया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव साखन दर्वे ने कहा की स्व राजीव गांधीजी सदैव युवाओं के पक्ष में थे उनका सपना था कि भारत एक समृध्द स्वतंत्र आत्म निर्भर देश बनें। राजीव गांधी एक दूरदर्शी नेता थे कार्यक्रम को बेलतरा ब्लाक कांग्रेस सचिव दिपेश राव, पार्षद कु नंदनी दर्वे, तथा एडवोकेट पी के खुरसैल ने भी स्व राजीव गांधी को महान देश भक्त बताया कार्यक्रम का सफल संचालन कु. शशिकला सूर्यवंशी व आभार महेंद्र सूर्यवंशी ने किया इस अवसर पर बंटी करियारे, रतन सूर्य, मुन्ना यादव, प्रफुल, राहुल, संदीप, विनोद, अशोक, मिलन, मदन केवरा, गिरघर, कु सिमरन, मनीष, सामु, रिंकू, अंकित, डोमन, पंचराम सहित वार्ड वासी उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *