रायगढ़,(वायरलेस न्यूज़) 5 जनवरी 2022/ इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय, रायुपर में 01 जनवरी 2022 को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरुप छत्तीसगढ़ कृषि शिक्षा प्रणाली पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन छत्तीसगढ़ के राज्यपाल एवं कुलाधिपति सुश्री अनुसुईया उइके ने किया। कार्यशाला में विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित विभिन्न इकाईयों द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया था।
राज्यपाल एवं कुलाधिपति राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने अखिल भारतीय समन्वित मसाला अनुसंधान परियोजना, कृषि महविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, रायगढ़ के प्रदर्शनी में धनिया की प्रजातियों, हल्दी की प्रजातियां एवं जैव विविधता तथा अन्य मसाला फसलों की प्रजातियों का अवलोकन कर केन्द्र की सराहना की एवं भविष्य में इसी तरह से अनुसंधान कार्यों को जारी रखते हुए मसाला फसलों की प्रजातियों में उत्तरोत्तर वृद्धि कर कृषकों के हित में कार्य करने का सुझाव दिया।
प्रदर्शनी के इस अवलोकन में राज्यपाल राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके के साथ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.एस.एस.सेंगर, दाउ वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एन.पी.दक्षिणकर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.आर.एस.कुरील, इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक विस्तार सेवाएं, संचालक अनुसंधान सेवाएं, अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं कृषि महाविद्यालय रायपुर के अधिष्ठाता डॉ.एम.पी. ठाकुर एवं विभागाध्यक्षों के साथ कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, रायगढ़ के अधिष्ठाता डॉ.ए.के. सिंह एवं सहायक प्राध्यापक श्री जी.आर. राठिया उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो






