रायगढ(वायरलेस न्यूज़) :- प्रतिभा जाति धर्म उम्र से परे होती है l ऐसा ही एक किस्सा रायगढ के कैलाश बजनिया व शिव बजनिया परिवार के लिए उस समय हकीकत बनकर सामने आया जब कैलाश बजनिया की बड़ी बेटी प्राची ने महाराष्ट्र के ख्याति लब्ध प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज में 20-21 सत्र में 9.77 ए प्लस अंक प्राप्त कर 160 परीक्षार्थियों में तीसरा स्थान हासिल किया l रायगढ़ की बेटी ने महाराष्ट्र राज्य में छग का नाम रोशन किया l प्राची ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने यह मुकाम बाबा प्रियदर्शी राम जी के आशीर्वाद व मार्गदर्शन से हासिल किया l पिता कैलाश व चाचा शिव ने बचपन से ही पढ़ने के लिए प्रेरित किया l माता पिता व परिवार से मिले सुखद वातावरण से यह उपलब्धि हासिल हुई है l यह निजी इंजीनियरिंग कॉलेज महाराष्ट्र का तीसरा बड़ा कॉलेज है l कोरोना संकट ने महाराष्ट्र में सबसे अधिक तबाही मचाई थी उसके बावजूद प्राची गुरु कृपा से परीक्षा में शामिल हुई औऱ यह स्थान हासिल किया l यह लक्ष्य कॉफी कठिन था लेकिन विपरीत परिस्थिति में प्राची ने धैर्य नही खोया और परिवार के सपनो को पूरा कर दिखाया l रायगढ़ की बेटी की उपलब्धि से अग्र समाज भी गौरान्वित है l बचपन से ही मेधावी प्राची ने 10 वी में कार्मेल स्कूल से शिक्षा ग्रहण करते हुए 80% अंक हासिल किए वही 12 वी की शिक्षा जिंदल स्कूल से हासिल की l प्राची ने 12 वी में साइंस व मैथ्स विषय लेकर 89% अंक हासिल किए l इंजीनियरिंग कॉलेज में वर्ष 2017-18 के दौरान 9.43 वर्ष 2018-19 के दौरान 9.75 वर्ष 2019-20 के दौरान 9.43 व अंतिम वर्ष 2020 -21 के दौरान 9.77 अंक हासिल कर अपनी कक्षा में प्रथम व अपने ग्रुप में तीसरा स्थान हासिल किया l प्राची आगे आईएस की तैयारियों के साथ छग के प्रतिस्पर्धी परीक्षओ में शामिल होगी l
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
