अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रायगढ़ पुलिस की विशेष टीम ने दिल्ली में फरार वारंटी लक्ष्मेश्वर ठाकुर को किया गिरफ्तार*

On: August 27, 2025 1:33 PM
Follow Us:

*10 मामलों में कोतवाली पुलिस को थी वारंटी की तलाश, कोर्ट पेश कर भेजा जेल*

*(( वायरलेस न्यूज 27 अगस्त) , रायगढ़*- एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन पर कोतवाली पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी लक्ष्मेश्वर ठाकुर को नई दिल्ली के मयूर विहार इलाके से गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया है, शातिर वारंटी लक्ष्मेश्वर ठाकुर पुलिस को कई बार चकमा दे चुका था और पुलिस के आने की भनक पर लुक छिप जाता था।

जानकारी के मुताबिक, माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रायगढ़ (छत्तीसगढ़) श्री प्रवीण मिश्रा की अदालत में आरोपी के खिलाफ 10 परिवाद दायर हैं। इन प्रकरणों में आरोपी के विरुद्ध 01 जमानतीय व 09 गैर-जमानतीय वारंट जारी किए गए थे।

माननीय न्यायालय द्वारा 07 अगस्त 2025 को वारंट तामिली हेतु पुलिस अधीक्षक रायगढ़ को निर्देशित किया गया था। इसके तहत पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली सुखनंदन पटेल को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए। अनुमति प्राप्त होने के बाद 22 अगस्त 2025 को उप निरीक्षक दिलीप कुमार बेहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम नई दिल्ली रवाना हुई।

पुलिस टीम ने तकनीकी मदद से आरोपी का लोकेशन ट्रेस कर 25 अगस्त 2025 को देर रात मयूर विहार थाना पुलिस के सहयोग से छापा मारकर वारंटी को गिरफ्तार किया। इसके बाद 27 अगस्त 2025 को आरोपी को न्यायालय रायगढ़ में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट पर वारंटी को जेल दाखिल किया गया है।

गौरतलब है कि लक्ष्मेश्वर ठाकुर निवासी दिल्ली ने इन्वेस्टमेंट कंपनी में रकम जमा करने पर 30% त्रैमासिक लाभ का झांसा देकर रायगढ़ के व्यवसायी से ठगी के मामले (अपराध क्रमांक 656/2020, धारा 406, 420 भादवि) में कोतवाली पुलिस कार्यवाही की गई है, यह प्रकरण न्यायालय में लंबित है।
10 परिवाद में जारी वारंट के पालन में वारंटी की पतासाजी, गिरफ्तारी की कार्यवाही में थाना कोतवाली प्रभारी सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक दिलीप कुमार बेहरा, प्रधान आरक्षक श्रीराम साहू, आरक्षक मुरली मनोहर पटेल और साइबर सेल आरक्षक धनंजय कश्यप की सराहनीय भूमिका रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई से फरार वारंटियों के खिलाफ सख्त रुख का संदेश गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment