अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू के प्रस्तावको में रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय भी शामिल

On: June 24, 2022 11:58 AM
Follow Us:


भाजपा ने आदिवासी समाज की नारी शक्ति का अद्वितीय सम्मान किया – गोमती साय

फरसाबहार। (वायरलेस न्यूज़) रायगढ़ एवं जशपुर जिले के लिए बेहद गौरव का विषय है कि राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू के प्रस्तावको में रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय भी शामिल है । भाजपा नेतृत्व के बुलावे पर दिल्ली पहुंची श्रीमती गोमती साय ने द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावक दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए और आज उनसे मुलाकात भी की। प्रस्तावकों में स्वयं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा भी शामिल है। एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने अपना नामांकन दाखिल कर लिया है । सांसद श्रीमती गोमती साय ने उन्हें प्रस्तावक बनाये जाने पर माननीय प्रधानमंत्री जी एवं केंद्रीय नेतृत्व का हार्दिक आभार जताया है। द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए इसे आदिवासी समाज और महिलाओं का सम्मान बताया है। आज उन्होंने दिल्ली में द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी ।

सांसद श्रीमती गोमती साय ने द्रोपदी मुर्मू को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि भाजपा ने आदिवासी समाज की नारी शक्ति का अद्वितीय सम्मान किया है। झारखंड की पहली महिला राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू का जींवन संघर्ष संघर्षों की गाथा है।
श्रीमती साय ने कहा कि अपना घर चलाने और बेटी को पढ़ाने के लिए मुर्मू ने एक टीचर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की और फिर उन्होंने ओडिशा के सिंचाई विभाग में एक कनिष्ठ सहायक यानी क्लर्क के पद भी नौकरी की। मां ने नौकरी से मिलने वाले वेतन से घर खर्च चलाया और बेटी इति मुर्मू को पढ़ाया-लिखाया. बेटी ने भी कॉलेज की पढ़ाई के बाद एक बैंक में नौकरी हासिल कर ली। द्रौपदी मुर्मू ने साल 1997 में रायरंगपुर नगर पंचायत के पार्षद चुनाव में जीत दर्ज कर अपने राजनीतिक जीवन का आगाज किया था। उन्होंने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया. साथ ही वह भाजपा की आदिवासी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य भी रहीं। द्रौपदी मुर्मू मई 2015 में झारखंड की 9वीं राज्यपाल बनाई गई थीं। वह किसी भी भारतीय राज्य की राज्यपाल बनने वाली पहली आदिवासी हैं। आदिवासी समाज के लिए गौरव का प्रतीक द्रोपदी मुर्मू पर हमें गर्व है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

कतार में खड़े आमजन के बीच जाकर कलेक्टर ने सुनी फरियाद*

Leave a Comment