रायपुर,(वायरलेस न्यूज़ 04 जुलाई 2021) मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में वन विभाग द्वारा चालू वर्ष में ‘पौधा तुंहर द्वार’ कार्यक्रम के तहत 25 जून से पौध वितरण की शुरूआत हो गई है। इसका वितरण दु्रत गति से जारी है। राज्य में वन विभाग द्वारा अब तक विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लगभग 12 लाख पौधों का वितरण किया जा चुका है।
गौरतलब है कि राज्य में विभाग द्वारा इस वर्ष 2 करोड़ 27 लाख पौधों के वितरण का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए वर्तमान में समस्त 275 विभागीय नर्सरियों में 284 प्रजातियों के 3 करोड़ 89 लाख पौधे उपलब्ध हैं। राज्य में पौध वितरण कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए प्रमुख सचिव वन श्री मनोज कुमार पिंगुआ और प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी द्वारा सभी वन मंडलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा वर्ष 2021 में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 2 करोड़ 27 लाख 34 हजार पौधों का वितरण किया जाएगा। इनमें हरियाली प्रसार योजना के अंतर्गत 67 लाख 36 हजार 598 पौधे, मनरेगा योजना के अंतर्गत 01 करोड़ 53 लाख 16 हजार 302 पौधे, पौधा प्रदाय योजना अंतर्गत 81 हजार 100 पौधे तथा अन्य योजना के अंतर्गत 6 लाख पौधों का वितरण शामिल है। निर्धारित लक्ष्य के अनुसार वन मंडलवार बिलासपुर में 2 लाख, मरवाही में 8 लाख 20 हजार, कोरबा में 3 लाख 25 हजार, कटघोरा में 01 लाख 50 हजार तथा रायगढ़ में 12 लाख पौधों का वितरण किया जाएगा। वन मंडलवार धरमजयगढ़ में 5 लाख, जांजगीर-चांपा में 5 लाख, मुंगेली में 5 लाख तथा अनुसंधान एवं विस्तार बिलासपुर में 6 लाख पौधों के वितरण का लक्ष्य रखा गया है। वन मंडलवार दुर्ग में 4 लाख 3 हजार, बालोद में एक लाख 40 हजार, राजनांदगांव में 10 लाख 70 हजार, खैरागढ़ में 5 लाख 14 हजार 893 तथा कवर्धा वन मंडल में 8 लाख 90 हजार 80 पौधों का वितरण किया जाएगा।
इसी तरह वन मंडलवार बस्तर में 12 लाख 5 हजार, अनु एवं वि. जगदलपुर में 3 लाख, दंतेवाड़ा में 3 लाख 40 हजार 86, सुकमा में 11 लाख 70 हजार तथा बीजापुर वन मंडल में 6 लाख 99 हजार 760 पौधों का वितरण किया जाएगा। वन मंडलवार कांकेर में 5 लाख 35 हजार 890, केशकाल में 3 लाख 94 हजार 264, कोण्डागांव में 4 लाख 13 हजार 574, नारायणपुर में 40 हजार, पूर्व भानुप्रतापपुर में 3 लाख 21 हजार 370 तथा पश्चिम भानुप्रतापपुर वन मंडल में 4 लाख 35 हजार पौधों का वितरण किया जाएगा। वन मंडलवार रायपुर में 10 लाख 94 हजार 755, बलौदाबाजार में एक लाख 50 हजार, महासमुंद में 15 लाख 75 हजार, गरियाबंद में 6 लाख, अनु. एवं वि. में दो लाख तथा धमतरी वन मंडल में 6 लाख 2 हजार 597 पौधों का वितरण किया जाएगा। इसी तरह वन मंडलवार सरगुजा में 8 लाख पौधों का वितरण किया जाएगा। सूरजपुर वन मंडल में 7 लाख 64 हजार 970, बलरामपुर में 16 लाख 54 हजार, कोरिया में 5 लाख 34 हजार 761, मनेन्द्रगढ़ में 6 लाख 40 हजार तथा जशपुर वन मंडल में 4 लाख 50 हजार पौधों का वितरण किया जाएगा।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
