अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

शा. कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता एवं 7 वें वेतनमान के अनुरूप भत्ते की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी- अधिकारी फेडरेशन का चरण बद्ध आंदोलन

On: June 29, 2022 6:25 PM
Follow Us:

जशपुर (वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शासकीय कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ते की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी- अधिकारी फेडरेशन का चरण बद्ध आंदोलन जारी है जिसके तहत बड़ी संख्या में फेडरेशन के अधिकारी कर्मचारियों ने आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम के पास एकत्रित होकर आज सैकड़ों अधिकारियों और कर्मचारियों ने आज धरना,प्रदर्शन और रैली के माध्यम से अपनी आवाज़ को बुलंद किया।सभा को संबोधित करने की शुरुआत जिला संयोजक श्री जी. पी.घिदौडे जी ने की।उनके बाद शिक्षक फेडरेशन अध्यक्ष जिला जशपुर श्री विनोद गुप्ता , छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला सह संयोजक श्री उमेश प्रधान ,जिला महासचिव श्री राजेश अम्बस्थ, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन शाखा कुनकुरी के उपाध्यक्ष वाई आर कैवर्त , शिक्षक फेडरेशन जशपुर अध्यक्ष श्री संजय दास,तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष श्री बिहारी नायक,सोहन भगत,टी पी कुशवाहा, लिपिक संघ के रोपण राम अगरिया , वनपाल कमला भगत ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम की शुरुआत व्याख्याता एवं कवि श्री राजेन्द्र प्रेमी के स्वरचित आंदोलन गीत से हुई।कार्यक्रम में शिक्षक फेडरेशन के जिला पदाधिकारी सरीन राज,पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीण तिर्की ,शासकीय महाविद्यालय के रजिस्ट्रार बी आर भारद्वाज,छतीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रेमकुमार शास्त्री सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के कुनकुरी शाखा अध्यक्ष श्री अरविंद मिश्र ने किया।जिला प्रशासन द्वारा बड़ी रैली की इजाजत नहीं दिए जाने पर सभी ने धरना स्थल के समीप ही रैली के स्वरूप में नारेबाजी करते हुए अपर कलेक्टर श्री आई एल ठाकुर को अपनी मांगों का ज्ञापन छत्तीसगढ़ शासन के नाम सौंपा। विदित हो कि कार्यक्रम के प्रथम चरण में 30 मई को आंदोलन का नोटिस दिया गया था।आज एक दिवसीय अवकाश लेकर प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन था।मांगें पूरी न होने पर 25 से 29 जुलाई तक पांच दिवसीय अवकाश लेकर धरना प्रदर्शन और तब भी मांग पूरी न होने पर अनिश्चित कालीन आंदोलन की चेतावनी सरकार को दी गई है।अब देखना यह है कि इस संबंध में शासन का रुख क्या रहता है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment