अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

शिक्षा विभाग के अफसरों की मनमानी का खामियाजा भुगत रहे हैं सिंघोड़ा हाई स्कूल के बच्चे, नाराज़ पालकों ने स्कूल में जड दिया ताला

On: October 25, 2021 11:11 AM
Follow Us:

किशोर कर ब्यूरोचीफ वायरलेस न्यूज़ महासमुंद

जायजा लेने पहुंचे अफसर हाथ मलते चलते बने

महासमुन्द – शिक्षक नहीं होने से नाराज ग्राम सिंघोडा में संचालित हाईस्कूल के पालकों और बच्चों ने मिडिल और हाई स्कूल में ताला जड़ दिया है। स्कूली बच्चे और पालक सहित शाला समिति के द्वारा लगातार शिक्षक की

व्यवस्था करने की मांग की जा रही है लेकिन हाई स्कूल खोलने के लगभग 8 साल बाद भी वहां शिक्षक की व्यवस्था शासन की ओर से नहीं की जा रही है जिससे स्कूल में पढ़ाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप है। स्कूल में बच्चों के भविष्य को अंधकारमय होता देख पालकों ने एक मीटिंग रख कर अनिश्चित काल के लिए तालाबंदी का निर्णय लिया है और जब तक सभी विषयों के शिक्षकों की व्यवस्था नहीं हो जाती तब तक स्कूल का ताला नहीं खोलने का निर्णय लिया है। हम आपको बता दें कि सरायपाली विकासखंड अंतर्गत संचालित सिंघोड़ा में हाई स्कूल खोलने के बाद से अब तक स्थाई तौर पर शिक्षक का सेटअप तैयार कर नहीं भेजा गया है जिससे यहां हर साल शिक्षक की मांग को लेकर बच्चों को आंदोलन करना पड़ता है इसके बाद भी शिक्षा विभाग के आला अफसर शिक्षक के स्थाई व्यवस्था की ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं जिसमें साफ तौर पर शिक्षा विभाग के जिला स्तर के अधिकारियों की लापरवाही झलक रही है। सिंघोड़ा के हाई स्कूल में ताला बंद होने की सूचना के बाद स्थानीय विकास खंड शिक्षा अधिकारी और नायब तहसीलदार भी स्कूल पहुंचकर तालाबंदी का जायजा लिया और वहां से चलते बने। शाला समिति के अध्यक्ष तन्मय पंडा ने जानकारी देते हुए बताया कि जब तक शिक्षक की पूरी व्यवस्था नहीं हो जाती तब तक स्कूल में ताला नहीं खोला जाएगा। 26 अक्टूबर से आंदोलन और तेज करने के बाद भी उनके द्वारा कही गई।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment