अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

संकल्प शिक्षण संस्थान का राहुल यादव प्रदेश टॉपर बना,सेजेज जशपुर का सिकंदर यादव प्रदेश मेरिट सूची में दूसरे स्थान, यशस्वी जशपुर ने बोर्ड परीक्षा में जशपुर का यश बढ़ाया

On: May 10, 2023 1:34 PM
Follow Us:

*संकल्प शिक्षण संस्थान का राहुल यादव प्रदेश टॉपर बना*

*सेजेज जशपुर का सिकंदर यादव प्रदेश मेरिट सूची में दूसरे स्थान*

*यशस्वी जशपुर ने बोर्ड परीक्षा में जशपुर का यश बढ़ाया*

*संकल्प से 11 बच्चे टॉप टेन में*

*जिले से 13 विद्यार्थी प्रदेश की टॉप-10 प्रावीण्य सूची में सम्मिलित*

जशपुर। (, वायरलेस न्यूज)
जिला कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेंद्र यादव के मार्गदर्शन में जशपुर जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रतीक संकल्प शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों ने कमाल कर दिया और पूरे प्रदेश में कक्षा 10 वीं में टॉपर दे कर इतिहास को दोहराया है। वर्ष 2018 में भी इसी संस्थान का विद्यार्थी यज्ञेश चौहान ने भी पूरे प्रदेश में टॉप किया था। इस संस्थान के 11 बच्चे 10वीं और 12वीं में टॉप टेन में जगह बनाया है। जिले के प्रावीण्य सूची में सम्मिलित विद्यार्थियों मे 08 संकल्प जशपुर , 03 संकल्प कुनकुरी, 01 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम जशपुर तथा 1 सरस्वती शिशु मंदिर जशपुर से हैं। *कक्षा 10 वीं में 98.83 प्रतिशत् के साथ राहुल यादव संकल्प जशपुर ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।* इसके साथ ही इस वर्ष कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा में इन विद्यार्थियों ने प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है -संकल्प जशपुर से राहुल यादव प्रथम स्थान, पिंकी यादव एवं सुरज पैंकरा तृतीय स्थान, आरती चौहान, योगेस सिंह छठवां स्थान, अंकिता साहू सातवां स्थान, रिंकी यादव आठवां स्थान एवं कक्षा 12 वीं में देवकुमार डनसेना दसवां स्थान, संकल्प कुनकुरी से आदित्य राज गुप्ता पांचवां स्थान, अनुज कुमार राम आठवां स्थान, अर्जुन सिन्हा आठवां स्थान सरस्वती शिशु मंदिर जशपुर से बुलबुल यादव सातवां स्थान प्राप्त किये हैं ।

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जशपुर का विद्यार्थी सिकंदर यादव 98.67% के साथ मेरिट सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
वर्तमान कलेक्टर के मार्गदर्शन और नेतृत्व में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने हेतु संचालित यशस्वी जशपुर कार्य योजना की बदौलत जशपुर जिले ने पुरे प्रदेश में कक्षा 12 वीं में परीक्षा परिणाम 95.37 प्रतिशत् के साथ प्रथम एवं कक्षा 10 वीं के परिणाम 95.74 प्रतिशत् के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया है । यशस्वी जशपुर कार्ययोजना जशपुर जिले के लिए विद्यालयीन स्तर पर वरदान साबित हो रही है । जिसके कारण इस जिले के बच्चे बोर्ड परीक्षा की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त कर रहे हैं वही जिले का परीक्षा परिणाम प्रदेश में अव्वल आ रहा है ।

बच्चों की इस सफलता पर कलेक्टर जशपुर डॉ. रवि मित्तल, सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव, जिला शिक्षा अधिकारी जे.के. प्रसाद, संस्थान के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता, यशस्वी जशपुर के संजीव शर्मा, शिक्षक अवनीश पाण्डेय ,ज्योति श्रीवास्तव, ममता सिन्हा, मनीषा भगत, अश्विनी सिंह, दिलीप सिंह, प्रभात मिश्रा, दीपक ग्वाला, राजेन्द्र प्रेमी, शांति कुजूर, मुकेश वर्मा, अभिषेक आंनद, शिव सुन्दर यादव, स्टाफ टी.सी.कश्यप, दिलीप राम, दीपक महतो, प्रदीप नायक ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बच्चों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment