अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में कलेक्टर और एसएसपी ने दुपहिया वाहन चालकों में वितरण किये हेल्मेट*…..

On: June 18, 2023 10:11 AM
Follow Us:

● *रायगढ़ पुलिस के जवानों ने हेल्मेट जागरूकता रैली के माध्यम से हेल्मेट की अनिवार्यत: का दिये संदेश*….

*रायगढ़* । सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के क्रम में आज संध्या रायगढ़ यातायात पुलिस द्वारा *“सबके मुड़ी सब बर हेल्मेट”* कार्यक्रम के माध्यम से चक्रधरनगर चौंक में एक संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित कर 112 हेल्मेट का वितरण दुपहिया वाहन चालकों को किया गया है ।

यातायात पुलिस रायगढ़ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर कलेक्टर रायगढ़ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के साथ जिला परिवहन अधिकारी व एडिशनल एसपी रायगढ़ उपस्थित थे ।

सड़क सुरक्षा को लेकर अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कलेक्टर श्री तारण प्रकाश सिन्हा ने उपस्थित लोगों से कहा गया कि पुलिस और आरटीओ यातायात नियमों का पालन कराने के लिए समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रमों के साथ कार्यवाही करती है किंतु जब तक व्यक्ति स्वयं से सजग नहीं होंगे । तब तक सड़क दुर्घटनाओं में अपेक्षित कमी लाया जाना संभव नहीं है । वे बताए कि ज्यादातर सड़क दुर्घटनाएं दुपहिया वाहन चालकों के देखने मिल रहे है, ऐसे में दुपहिया वाहन चालकों में हेल्मेट की अनिवार्यत: के मद्देनजर यह अभियान चलाया जा रहा है , जो काफी अच्छा है । उन्होंने आमजनों को यातायात दौरान स्वयं की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करने और अनिवार्य रूप से हेल्मेट लगाने की अपील किया गया है ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में ज्यादातर कैजुअल्टी दुपहिया वाहन चालक के हेलमेट नहीं पहनने के कारण देखा गया है । हेलमेट को पुलिस से बचने के लिए नहीं बल्कि अपनी स्वयं की सुरक्षा के लिए सही तरीके से पहने और अपने आसपास के लोगों को भी हेलमेट की अनिवार्यत: के संबंध में बताए ।

कार्यक्रम दौरान कलेक्टर व एसएसपी महोदय द्वारा लायसेंस धारक दुपहिया वाहन चालकों में हेल्मेट का वितरण किया गया, जिसके बाद हेल्मेट जागरूकता रैली को फ्लेग दिखाकर शहर में भ्रमण के लिये रवाना किया गया । हेल्मेट जागरूकता रैली चक्रधरनगर चौक से शहर के तीनों थाना क्षेत्र अंतर्गत आमलोगों को हेलमेट की अनिवार्यत: का संदेश देते हुये वापस चक्रधरनगर चौंक पहुंची ।

कार्यक्रम में परिवहन अधिकारी श्री दुष्यंत रायस्त, एडिशनल एसपी श्री संजय महादेवा, प्रशिक्षु आईपीएस श्री उदित पुष्कर, डीएसपी ट्रैफिक सुशांताे बनर्जी, प्रशिक्षु डीएसपी अमन लखसरानी, थाना प्रभारी कोतवाली शनिप रात्रे, थाना प्रभारी चक्रधरनगर प्रशांत राव आहेर, थाना प्रभारी कोतरारोड़ गिरधारी साव तथा सभी थानों के स्टाफ तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथीगण मौजूद थे । कार्यक्रम का संचालन श्री राजेश डेनियल सर द्वारा किया गया ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment