अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सत्यनारायण बाबा के करकमलों से हुआ दीपक के हिंदी भक्ति भजन जय केदारा का विमोचन

On: February 17, 2023 1:36 AM
Follow Us:

दीपक आचार्य ऑफिसियल यूट्यूब चैनल में हुआ केदारनाथ जी का भजन अपलोड

एक बार जरूर सुने और प्रतिक्रिया देवे-दीपक

रायगढ़ (वायरलेस न्यूज) लोकगायक दीपक आचार्य औऱ उनके टीम द्वारा महाशिवरात्रि पर्व हेतु हिंदी भजन “जय केदारा जय केदारा जय केदारा तू ही तो है हम सब का सहारा” गीत बनाया गया है जिसे पूर्व रात्रि श्री सत्यनारायण बाबा जी के करकमलों से संमस्त कलाकार एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति में विमोचन कर यूट्यूब चैनल दीपक आचार्य ऑफिसियल में अपलोड किया गया।बाबा जी ने पूरे टीम को बधाई और आशीर्वाद प्रदान किया तथा अधिक से अधिक संख्या में शेयर करने कहा।
रायगढ़ शहर के प्रसिद्ध लोकगायक दीपक आचार्य द्वारा समय समय पर भजन और कामर्सियल गीत बनाया जाता है सत्यनारायण बाबा के जीवन पर भी दीपक ने 2007 में प्रथम गायक के रूप में “दर्शन करले नाम तो जपले-नारायण नारायण ये नाम है बाबा का” गीत बनाकर वीडियो लांच किया था जो अब तक 12 लाख बार देखा जा चुका है उसी तारतम्य में दीपक और उनकी टीम द्वारा स्थापना दिवस महाशिवरात्रि एवं सावन को ध्यान रखते हुए
“जय केदारा जय केदारा जय केदारा तू ही तो है हम सब का सहारा” केदारनाथ महादेव के लिये गीत बनाकर श्री सत्यनारायण बाबा जी के आशीर्वाद एवं करकमलों से
दीपक आचार्य ऑफिसियल यूट्यूब चैनल हेतु विमोचन किया जिसके प्रोड्यूसर सुनीता आचार्य,शौर्य आचार्य है।
गीत को दीपक आचार्य व संतोष शर्मा ने लिखकर लयबद्ध किया और स्वर – दीपक आचार्य ने दिया है।
गीत का निर्देशन सुरेंद्र निषाद,कैमरा सम्पादन एवम मिक्सिंग -राकेश चंद्रा,मानस शर्मा (ऋषभ स्टूडियो) ने किया है,इस भजन गीत के प्रमुख कलाकार विकास रंजन सिन्हा,लीड कलाकार राजेन्द्र साहू,सह कलाकार विनोद चौहान,संजीव मानिकपुरी,विजय शर्मा,ब्रजेश नन्दे,रामनंदन यादव,लक्ष्मीकांत तिवारी,कमलेश शर्मा है।
श्री सत्यनारायण बाबाधाम ,गजमार पहाड़ हनुमान मंदिर, मिनकेतन डनसेना,शेख ताजीम,(सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला कांग्रेस रायगढ़) का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment