अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सामाजिक संस्था जनहित फाउंडेशन ने मनाया नववर्ष मिलन व सम्मान समारोह 2023

On: January 2, 2023 3:25 PM
Follow Us:

सेवा कार्य से है जीवन की सार्थकता – जनहित फाउंडेशन

वकील, डॉक्टर और पुलिस समाज से त्रिमूर्ति – ऋषभ सोनी

कानून व्यवस्था के क्षेत्र में थाना प्रभारी अमित बेहरिया, गंज थाना टी आई आशीष यादव, महिला सेल प्रभारी श्रीमती चंचल तिवारी, विधि के क्षेत्र में वरिष्ठ अधिवक्ता भगवानू नायक, अधिवक्ता कविता जयसवाल एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉ उमर रजा सम्मान किया गया।

रायपुर, (वायरलेस न्यूज)छत्तीसगढ़, दिनांक 2 जनवरी 2023। सामाजिक संस्था जनहित फाउंडेशन के अध्यक्ष ऋषभ सोनी ने कहा नववर्ष 2023 की शुभ अवसर पर संस्था के द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी नववर्ष मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन एम.जी. रोड स्थित मीरा होटल में किया गया। कानून व्यवस्था के क्षेत्र में थाना प्रभारी अमित बेहरिया, गंज थाना टी आई आशीष यादव, महिला सेल प्रभारी श्रीमती चंचल तिवारी, विधि के क्षेत्र में वरिष्ठ अधिवक्ता भगवानू नायक, अधिवक्ता कविता जयसवाल एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉ उमर रजा सम्मान किया गया।
। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष ऋषभ सोनी ने कहा वकील, डॉक्टर और पुलिस समाज त्रिमूर्ति और समाज के महत्वपूर्ण अंग है जो समाज के विकास में अहम भूमिका निभाते है। इस दौरान राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से पुरस्कृत टिकरापार टी आई श्री अमित बेहरिया ने कहा कि जनहित फाउंडेशन के अध्यक्ष ऋषभ सोनी और उनकी टीम बधाई के पात्र है जो लगातार समाज के अंतिम छोर के व्यक्तियों को सेवा देने का काम करते रहे हैं। भयंकर कोरोनाकाल में भी जनहित संस्था के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। मैं नववर्ष 2023 पर आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। वरिष्ठ अधिवक्ता भगवानू नायक ने कहा जनहित फाउंडेशन दबे कुचले शोषित लोगों को न्याय दिलाने के लिए बढ़-चढ़कर काम कर रही है, और नए वर्ष में नई उमंग और उत्साह के साथ जोर शोर से समाज सेवा का कार्य करेगी। इस अवसर पर अधिवक्ता कविता जायसवाल ने कहा अपने लिए तो हर कोई जीता है जीवन की सार्थकता तब है जब हम दूसरों के लिए कुछ करे, उनके आंसुओं को पोछकर उनके चेहरे में मुस्कान ला सके। कार्यक्रम का संचालन टकेश्वर साहू ने किया आभार प्रदर्शन फौजिया अंजुम ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रवि सोनी, शेख मोइन, गुरप्रीत कौर, रश्मिता, सुल्ताना, मोनिका मानिकपुरी, गीतिका साहू, थे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment