अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सायबर मामले फंसे गरीब निर्दोषों के पीड़ित परिजनों से मिले विधायक पुरंदर मिश्रा * *विधायक श्री मिश्रा ने मामले में एसपी श्री लाल उम्मेद सिंह से की चर्चा*

On: July 12, 2025 3:30 PM
Follow Us:

*सायबर ठगों ने बनाया ग़रीबों को निशाना, निर्दोष होकर सैकड़ों जेल में रहने मजबूर**निर्दोष ग़रीबों को निःशर्त रिहा करने की माँग, मामले को विधानसभा में उठाने का आग्रह*रायपुर। ( वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ में सायबर मामले में फंसे सैकड़ों निर्दोष गरीब, अशिक्षित, असहाय विशेषकर महिलाओं को निःशर्त रिहा करने और मामला को विधानसभा में उठाने का आग्रह करते हुए सायबर अपराध में जेल बंद आरोपियों के पीड़ित परिजन आज सामाजिक न्याय कार्यकर्ता अधिवक्ता भगवानू नायक के साथ रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा से भेंट भेंट किए। इस दौरान सायबर अपराध पीड़ित परिजनों को विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने गम्भीरता पूर्वक सुनकर तत्काल रायपुर ज़िला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लाल उम्मेद सिंह से पीड़ितों को न्याय दिलाने का चर्चा किया। विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने सायबर मामले में फँसे निर्दोष ग़रीबों को न्याय दिलाने हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस दौरान सामाजिक न्याय कार्यकर्ता, अधिवक्ता भगवानू नायक ने कहा सायबर ठगों ने राजधानी रायपुर के झुग्गी बस्तियों रहने वालों को निशाना बनाकर लोन दिलाने और शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर उनके आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेजों का उपयोग कर बैंक खाते खोले गए। इन खातों का दुरुपयोग किया गया जबकि खाताधारकों को इस सम्बंध में लेन देन की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा इस मामले में अब तक लगभग 200 से भी अधिक लोगों गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें बड़ी संख्या में गरीब महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने कहा मिली जानकारी अनुसार झारखंड राज्य में ऐसे मामलों में धारा 151 सीआरपीसी के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है, जबकि छत्तीसगढ़ में गंभीर धाराएं लगाई जा रही हैं, वहीं एक जानकारी के अनुसार अन्य ज़िलों में खाताधारक को प्रार्थी बनाकर कर खाता खुलवाने वाले और खाता का दुरुपयोग करने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है जो न्यायोचित है। अधिवक्ता भगवानू नायक ने इस मामले में सहानुभूति पूर्वक विचार कर अभियोजन से मामले वापस लेने में मदद करने का अनुरोध किया है और इस मामले में निर्दोष गरीबों, विशेषकर महिलाओं को तुरंत रिहा किए जाने में सहयोग करते हुए मामले को आगामी मानसून सत्र में उठाने का भी आग्रह किया है। आज विधायक श्री पुरंदर मिश्रा से सायबर अपराध पीड़ित परिजनों में प्रमुख रूप से श्रीमती पूर्णिमा परिहार, कोमल सोनी। अंबिका बाघ, वैष्णव सागरीया, सचिन नायक, प्राची नायक, कुसुम महानंद, रेखा सोनी, अजय तांडी, धनु क्षत्री, जया बाघ, गुड्डी तांडी, जयलक्ष्मी, पार्वती धीवर, जितेंद्र वर्मा, रेखा वर्मा, भूपेन्द्र सोनी, रविंदर सिंह, स्वर्ण कौर, चंचल पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।अधिवक्ता भगवानू नायक
(सामाजिक न्याय कार्यकर्ता)

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment