
जीने की आशा छोड़ चुकी महिला को मिला नया जीवन
बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज 18 मई 2024) सिम्स अस्पताल को एक बड़ी कामयाबी मिली है। निजी अस्पतालों से थक हार कर सिम्स पहुंची एक ग्रामीण महिला का सफल ऑपरेशन कर पेट से 10 किलोग्राम से ज्यादा वजन का ट्यूमर निकाला गया है। स्त्री रोग विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर संगीता रमन जोगी के नेतृत्व में टीम ने आज ऑपरेशन को अंजाम दिया। मरीज ठीक होकर सिम्स में स्वास्थ्य लाभ ले रही है। सफल ऑपरेशन कर एक गरीब मरीज को नया जीवनदान देने के लिए कलेक्टर अवनीश शरण और सिम्स के डीन डॉ. केके सहारे ने डॉक्टरों, नर्सों और सहयोगी टीम को बधाई दी है।
सिम्स अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर एस नायक ने बताया कि मरीज लगनी बाई पति हरिशंकर, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम चिल्हाटी बिलासपुर, पिछले एक साल से पेट री की समस्या से परेशान थी। 4 महीनो से पेट में सूजन आने लगी, जो कि बढ़ते जा रही थी। प्रायवेट अस्पताल में जांच में पेट में ट्यूमर होना बताया गया, परंतु कई अस्पतालों में दिखाने के बाद भी उसे उचित लाभ नहीं मिल पाया। ट्यूमर इतना बढ़ चुका था मानो वह 9 महीने की गर्भवती लग रही थी। मरीज को सांस लेने में परेशानी एवं अन्य परेशानी बढ़ने लगी। जिसके बाद वह
सिम्स के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में भर्ती हुई । सभी जरूरी जाँचो के बाद दिनाँक 18 मई 2024 को सिम्स मे जटिल आपरेशन करके महिला के पेट से 10 किलो वजन का ट्यूमर निकाला गया जो उसके अंडाशय में था। आपरेशन स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डा. संगीता रमन जोगी द्वारा किया गया। उनकी टीम में डा. दुर्गा कौशिक, डा. सोमा बैंकट कोटा, डा. वर्णिका पाण्डेय, डा. प्राची तिवारी व अन्य डाक्टर शामिल थे। बेहोशी डॉक्टर राकेश निगम विभागाध्यक्ष ऐनेस्थिसिया और उनकी टीम द्वारा दी गयी। आपरेशन में स्टाफ नर्स दीपा एवं अन्य ओटी स्टाफ का विशेष योगदान रहा। मरीज का आपरेशन सफल रहा एवं वह सिम्स के स्त्री रोग विभाग में स्वास्थ लाभ ले रही है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो






