कोटा (वायरलेस न्यूज) सी.एस. आर. महाविद्यालय पीपरतराई कोटा में 14/09/2022 को हिंदी दिवस के अवसर पर गरिमापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

श्री.एम.के.राजपूत व्याख्याता रसायन शास्त्र, विशिस्ट अतिथी श्री शंकर यादव, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. सी.वी.रमन विश्वविद्यालय रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य डॉ. डी. एन. शर्मा जी ने किया।
सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा माँ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं धूप-दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।अतिथियों के द्वारा राजभाषा के विविध पहलुओं पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम का संयोजन युवा गतिविधी समिति के प्रतिनिधी श्रीमती सरोज साहू, कु.नुपुर सिंह के तत्वाधान में संपादित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रा.से.यो. के कार्यक्रम अधिकारी श्री सूरज सोनकर, श्री नरेंद्र टोडर एवं आभार प्रदर्शन श्रीमती सरोज साहू के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मैथिलीशरण गुप्त के इन पंक्तियों को चरितार्थ किया गया-
“जिनको न निज भाषा,धर्म,जाति का अभिमान है,
वह निरा पशु है और मृतक समान है।”
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो




