अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सूरजपुर पुलिस ने सेवानिवृत्त हुये अपर कलेक्टर एस.एस.मोटवानी को दी भावभीनी विदाई
कर्तव्यनिष्ठ, मार्गदर्शी अधिकारी सदैव रहेंगे स्मरण- पुलिस अधीक्षक

On: June 1, 2021 10:59 AM
Follow Us:

सूरजपुर: (वायरलेस न्यूज़) पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा ने सोमवार, 31 मई को जिला पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में एक सादे समारोह में सेवानिवृत्त हुये अपर कलेक्टर एम.एस.मोटवानी को साल-श्रीफल और उपहार भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनायें दी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुकरेजा ने कहा कि श्री मोटवानी के साथ लम्बे समय कार्य करने का अवसर मिला। ये ऐसे अधिकारी है जो व्यक्तित्व के धनी है, दीर्घकालीक प्रशासनिक अनुभव के बदौलत जिले में बेहतर कार्य किये, सदैव मार्गदर्शी रहे और अपने अधिनस्थों को बेहतर कार्य के प्रति प्रोत्साहित करते रहे। उन्होंने कहा कि श्री मोटवानी अच्छे लेखक है इन्होंने कई ज्ञानवर्धक पुस्तक लिखा है। उन्होंने सेवा की पारी समाप्ति एवं नई पारी की शुरूवात पर श्री मोटवानी के स्वस्थ्य जीवन एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। समारोह में पुलिस अधीक्षक ने सेवा निवृत्त हो रहे श्री मोटवानी को साल-श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
सेवानिवृत्त हो रहे अपर कलेक्टर श्री एम.एस.मोटवानी ने इस मौके पर कहा कि कभी भी गलती सुधारने के लिए एक और नई गलती नहीं की, उसका डटकर सामना किया, अपनी ऊर्जा को परिवर्तित कर अच्छे कार्यो में कैसे उपयोग की जाती है उसके बारे में बताया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक श्री कुकरेजा व अधिनस्थों के साथ कार्य करने के अनुभव के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि उनकी लेखन कार्य में काफी रूचि है जिसे वे आगे और अच्छे से बरकरार रखेंगे। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग चंद्रवेश सिसोदिया, इस्माईल खान, रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र कुर्रे, थाना प्रभारी सूरजपुर धर्मानंद शुक्ला ने भी श्री मोटवानी के साथ किए कार्य अनुभव के बारे में बताया।
इस अवसर पर स्थापना प्रभारी अखिलेश सिंह, दशरथ पैंकरा, एएसआई संजय सिंह, जे.एन.साहू, प्रधान आरक्षक गंगाराम, आरक्षक हरेन्द्र सिंह, पारस सिंह, योगेश सिंह उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

कतार में खड़े आमजन के बीच जाकर कलेक्टर ने सुनी फरियाद*

Leave a Comment