रायगढ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ ) । घरघोड़ा पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग दौरान पावर ग्रिड चुहकीमार के पास मेन रोड में दो व्यक्तियों को एक सोल्ड बजाज पल्सर मोटर सायकल में जाते हुये रोककर उनसे वाहन के संबंध में पूछताछ किया गया जिस पर अपना नाम देवचरण चौहान, मुरली यादव दोनों निवासी घरघोड़ा द्वारा संतोषप्रद जवाब नहीं दिये । तब उनकी मोटर सायकल चोरी होने की शंका पर कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने सोल्ड पल्सर को कोतबा जिला जशपुर से चोरी करना बताएं । साथ ही एक मोटर सायकल एचएफ डीलक्स को कोतबा और एक एचएफ डीलक्स मोटर सायकल जयस्तंभ चौक घरघोड़ा एवं एक सफेद रंग की एक्टिवा स्कुटी को तहसील ऑफिस घरघोड़ा से चोरी करना बताएं । आरोपी 1- देवचरण चौहान पिता भोग सिंह चौहान उम्र 25 वर्ष 2- मुरली यादव पिता स्वर्गीय तेजराम यादव उम्र 30 वर्ष दोनों निवासी वार्ड क्रमांक 7 नवापारा घरघोड़ा को अभिरक्षा में लेकर आरोपियों के मेमोरेण्डम पर गवाहों के समक्ष चोरी की 04 दुपहिया वाहन- *एक सोल्ड बजाज पल्सर, दो बिना नम्बर हिरो एचएफ डीलक्स, एक बिना नम्बर होण्डा स्कुटी कुल कीमत ₹ 2,30,000* का बरामद किया गया है । आरोपियों के विरूद्ध इस्तगासा क्र 01/2021 धारा 41 (1-4)crpc/379, 34 IPC की कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित सिंह के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक राजेश मिश्रा, आरक्षक नंद कुमार पैंकरा, दीपक भगत, उधो पटेल, नरेन्द्र पैंकरा की आरोपियों से मोटर सायकल बरामदगी में विशेष भूमिका रही है ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
