अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

अलंकार होटल के किचन गार्डन पर कथित फायरिंग की खबर निकली झूठी……

On: January 2, 2023 2:52 PM
Follow Us:

पुलिस की पड़ताल में शिकायतकर्ता के द्वारा स्वयं अपने घर पर अपने हाथ में फायर करने के मिले सबूत, एफआईआर कराने से पीछे हटा शिकायतकर्ता….

. *रायगढ़* । कल 1 जनवरी 2023 के दरमियानी रात कोतरारोड़ में निवासरत रिटायर्ड डॉक्टर पी.के. पटेल (65 वर्ष) द्वारा जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दिया गया कि उस पर होटल अलंकार किचन गार्डन में न्यू ईयर पार्टी मना रहे किसी युवक द्वारा उनके हाथ पर फायर किया गया है । घटना की सूचना थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे को मिलते ही तत्काल अपने स्टाफ के साथ कोतरारोड़ बाईपास के अलंकार होटल पहुंचे । जहां शिकायतकर्ता डॉ पी. के. पटेल के मौजूदगी में पुलिस टीम द्वारा होटल में मौजूद लोगों से पूछताछ कर जांच पड़ताल किया गया । शिकायतकर्ता बताया कि उसका घर होटल की बाउंडरी से लगा हुआ है, रात्रि तेज आवाज में बज रहे डीजे को बंद कराने होटल गया था, इस दौरान किसी ने उस पर फायर किया जो उसके हाथ पर चोट आया है । डॉ0 पटेल के बताए घटनास्थल पर किसी भी प्रकार के संघर्ष, फायरिंग अथवा खून(ब्लड) के निशान नहीं मिले। किंतु आहत के हाथ पर चोट का निशान और हाथ पर कार्बन के कण मौजूद थे जिसे लेकर टी.आई. शनिप रात्रे डॉ0 पी.के. पटेल से बारीकी से पूछताछ कर डॉक्टर पटेल के घर जाकर तस्दीक किए । डॉक्टर पटेल के घर कमरे के फर्श पर खून के महीन निशान था तथा फायरिंग से दीवार पर बुलेट (राउंड) के टकराने के निशान पाए गए । *पुलिस की जांच पर पाया गया कि डॉक्टर पटेल द्वारा स्वयं अपने हाथ पर सटाकर फायर किया गया है जिस कारण उनके हाथ में फायरिंग से कार्बन के कण हाथ में और राउंड के दीवार पर टकराने के निशान मौजूद हैं और घटना अलंकार होटल किचन गार्डन पर ना होकर डॉक्टर पटेल के घर कमरे का है* । कोतवाली पुलिस ने आहत का डॉक्टरी मुलाहिजा करा कर जांच आगे बढा रही थी कि डॉक्टर पी.के. पटेल द्वारा स्वत: एफआईआर कराने से आनाकानी किए । पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना द्वारा कोतवाली पुलिस को डॉक्टर पी.के. पटेल के पास रखे रिवाल्वर और उसके लायसेंस की जांच करने और एफ.एस.एल. टीम को होटल और डॉक्टर पटेल के घर का बारीकी से निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं साथ ही सायबर सेल और कोतवाली पुलिस की टीम होटल में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment